Mi 11 Lite स्मार्टफोन FCC पर हुआ लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन आए सामने

टिप्सटर ने संकेत दिए हैं कि Mi 11 Lite मॉडल भारत में Poco F2 के रूप में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने भारत में इस फोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। पोको एफ2 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर और 4,250एमएएच बैटरी से लैस होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 जनवरी 2021 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Mi 11 Lite में मिल सकते हैं दो कॉन्फिग्रेशन
  • फोन में मौजूद हो सकता है 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • मार्च महीने में लॉन्च किया जा सकता है मी 11 लाइट फोन

जानकारी के मुताबिक, Mi 11 Lite फोन में MIUI 12 प्रीलोडेड आएगा

Mi 11 Lite शाओमी कंपनी की Mi 11 फ्लैगशिप सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन हो सकता है, जिस पर इन दिनों कंपनी कथित रूप से काम कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आया है कि यह आगामी फोन अब Federal Communications Commission (FCC) वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिसके जरिए इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। बता दें, हाल ही में एक वियतनामी यूट्यूबर ने मी 11 लाइट की जानकारी सार्वजनिक की थी, जिसमें उन्होंने स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन व कीमत के साथ-साथ फोन लॉन्च तक की जानकारी दी थी। यूट्यूबर ने बताया था कि यह स्मार्टफोन मार्च महीने में लॉन्च किया जाएगा।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर M2101K9AG के साथ Xiaomi फोन को FCC अथॉरिटी द्वारा सर्टिफाइड किया गया है। लिस्टिंग में यह भी पुष्टि की गई है कि यह डिवाइस मार्केट में Xiaomi Mi 11 Lite के नाम से दस्तक देगा। इसके अलावा इसमें मी 11 लाइट के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आई है। जैसे यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ आएगा, एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और दूसरा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। वहीं, फोन में 4,150 एमएएच रेटेड बैटरी दी जाएगी, जिसका मतलब है कि इसका साइज़ 4,250 एमएएच होगा। इसके अलावा फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा। लिस्टिंग से यह भी खुलासा हुआ है कि फोन में MIUI 12 प्रीलोडेड आएगा और यह एलईटी डिवाइस होगा। लिस्टिंग से यह भी पुष्टि होती है कि फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.1 मिलेगा।

जैसे कि हमने बताया हाल ही में वियतनामी यूट्यूबर Pixel ने वीडियो पब्लिश करते हुए Mi 11 Lite के बारे में काफी जानकारी दी थी। टिप्सटर का कहना है कि इस फोन की कीमत VND 7,50,000 (लगभग 23,600 रुपये) या VND 8,00,000 (लगभग 25,200 रुपये) होगी। यूट्यूबर के अनुसार, मी 11 लाइट स्मार्टफोन को वियतनाम में मार्च के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आ सकता है एक ब्लू और दूसरा ब्लैक।
 

Mi 11 Lite design, specifications (expected)

यूट्यूबर द्वारा मी 11 लाइट के प्रमुख स्पेसिफिकेशन और रेंडर्स को लीक किया गया था। रेंडर्स में फ्लैट होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ सेल्फी कैमरा कटआउट देखा जा सकता है जो कि स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में स्थित है। इसके अलावा फोन का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वर्गाकार मॉड्यूल में स्थित है। तीन कैमरा सेंसर में से दो सेंसर काफी बड़े हैं, जबकि तीसरा सेंसर थोड़ा छोटा है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यूट्यूबर का कहना है कि मी 11 लाइट में फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।

फोटोग्राफी के लिए मी 11 लाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। यूट्यूबर ने यह भी उल्लेख किया है कि मी 11 लाइट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है, लेकिन  रेंडर में यह कटआउट देखने को नहीं मिला है। फिलहाल, Xiaomi ने इस फोन के संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, तो ऐसे में यह खबर अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।
Advertisement

टिप्सटर अभिषेक यादव ने संकेत दिए हैं कि मी 11 लाइट मॉडल भारत में Poco F2 के रूप में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने भारत में इस फोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है। पोको एफ2 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 732जी प्रोसेसर और 4,250एमएएच बैटरी से लैस होगा। पोको एफ2 फोन एमोलेड डिस्प्ले और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट  के साथ भी दस्तक दे सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11 Lite, Mi 11 Lite Specifications, Xiaomi, Mi 11 Lite Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  2. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. भारत में Apple का सातवां रिटेल स्टोर हैदराबाद में जल्द शुरू होगा
  5. बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने घटाए शिपमेंट के टारगेट, मेमोरी और अन्य कंपोनेंट्स महंगे होने का असर
  6. Redmi K100 Ultra में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा
  7. Hisense E7S Hi-QLED MiniLED TV सीरीज भारत में हुई लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. फ्री में Netflix देखने के लिए कौन सा रिचार्ज है बेस्ट? Airtel, Jio और Vi के पास हैं कई प्लान
  9. क्रिएटर्स के लिए भारत में लॉन्च हुआ HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप, मिलेंगे AI टूल्स और Studio टेक्नोलॉजी
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra में कॉस्ट कम रखने के लिए दिया जा सकता है Snapdragon चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.