Mi 10 Ultra कल होगा लॉन्च: स्पेसिफिकेशन के साथ कलर ऑप्शन और पोस्टर लीक

Xiaomi के को-फाउंडर ने वीबो पर Mi 10 सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन के ग्लोबल नाम का ऐलान किया, जो कि Mi 10 Ultra होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि चीन में इस फोन को मी 10 अल्ट्रा के बजाय Mi 10 Supreme Commemorative Edition के नाम से जाना जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Mi 10 Ultra चीन में अलग नाम से होगा लॉन्च
  • मी 10 अल्ट्रा होगा 16 जीबी तक रैम के साथ लैस
  • Mi 10 सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन 120x ज़ूम सपोर्ट करेगा

ग्लोबल मार्केट में Mi 10 Ultra के नाम से लॉन्च होगा फोन

Xiaomi कल यानी 11 अगस्त को अपनी 10वीं वर्षगांठ के साथ एक लॉन्च इवेंट आयोजित करने जा रही है, जहां कंपनी की Mi 10 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा था कि इस स्मार्टफोन का नाम Mi 10 Pro Plus होगा, लेकिन अब कंपनी के को-फाउंडर Lei Jun ने इस फोन के आधिकारिक नाम का ऐलान कर दिया है। फोन को ग्लोबल मार्केट में Mi 10 Ultra नाम से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च को लेकर पहले भी कई लीक व रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं और अब मी 10 अल्ट्रा के कुछ केस (कवर) की भी जानकारी सामने आ चुकी है। फोन की कुछ बैनर तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दिखा है कि फोन ट्रांसपेरेंट बैक कवर विकल्प के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 16 जीबी तक रैम व 120x जू़म सपोर्ट मिलेगा।

Lei Jun ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पर Mi 10 सीरीज़ के आगामी स्मार्टफोन के ग्लोबल नाम का ऐलान किया, जो कि Mi 10 Ultra होगा। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि चीन में इस फोन को मी 10 अल्ट्रा के बजाय Mi 10 Supreme Commemorative Edition के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने डिवाइस के लिए चीनी रिटेल बॉक्स की तस्वीर भी साझा की है, जिसमें सबसे ऊपर Xiaomi की 10वीं वर्षगांठ का लोगो देखा जा सका है।

इसके अलावा, वीबो पर एक अलग लीक भी सामने आई है जिसमें इशारा मिला है कि मी 10 अल्ट्रा सिरेमिक और ट्रांसपेरेंट बैक पैनल फिनिश के साथ आएगा। लीक में संकेत मिला है कि मी 10 अल्ट्रा सिरेमिक कलर ऑप्शन 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आएगा। ट्रांसपेरेंट बैक फिनिश को लेकर जानकारी मिली है कि यह 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन और 16 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा।
 

टिप्सटर भुवनेश बागरी ने मी 10 अल्ट्रा के आधिकार कवर्स की तस्वीरों को लीक कर दिया है। इन तस्वीरों में खुलासा होता है डिवाइस में एक लम्बा कैप्शूल आकार का रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जो कि फोन के बैक पैनल पर ऊपरी बायीं ओर स्थित होगा। इसके अलावा फ्रंट फ्लिप कवर में एक छोटा-सा नोटिफिकेशन पैनल दिया गया है, जो कि केवल टाइम और डेट को ही डिस्प्ले करता है।
Advertisement

इसके अलावा, टिप्सटर ने मी 10 अल्ट्रा के पोस्टर्स को भी ऑनलाइन लीक कर दिया है, जिसमें फोन का ट्रांसपेरेंट फिनिश देखा जा सकता है। यह डिवाइस व्हाइट फिनिश में भी देखा गया है, जो कि सिरेमिक मॉडल हो सकता है। वहीं, फोन के पोस्टर्स में रियर कैमरा सेटअप भी देखा जा सकता है, जो कि एक के नीचे एक स्थित क्वाड कैमरा सेटअप को दर्शाता है। इसमें सबसे ऊपर मुख्य पेरिस्कोप सेंसर दिया गया है, जो कि 120x ज़ूम ऑफर करता है। पुरानी लीक सामने आया था कि यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें हाई-रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। फोन से संबंधित सभी जानकारियां विस्तृत रूप से लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएंगी, जिसके लिए अब आपको ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। 
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive design
  • Very good performance
  • Fast wireless charging
  • Good camera performance
  • Vivid 90Hz display
  • Speedy face recognition
  • Bad
  • Fingerprint unlock isn’t quick
  • Gets hot easily
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4780 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.