Mi 10 5G और OnePlus 8 में कौन बेहतर?

Xiaomi का लेटेस्ट Mi 10 5G क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे दमदार स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में लॉन्च हुआ OnePlus 8 भी इसी प्रोसेसर पर काम करता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 9 मई 2020 13:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 8 और Mi 10 5G दोनों में शामिल है Snapdragon 865 चिपसेट
  • मी 10 5जी में शामिल है वायरलेस और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट
  • दोनों स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और होल-पंच डिस्प्ले से लैस

Mi 10 5G और OnePlus 8 की भारत में शुरुआती कीमत क्रमश: 49,999 रुपये और 44,999 रुपये है

Xiaomi ने आखिरकार भारत में Mi 10 5G को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप को चीन में तीन महीने पहले लॉन्च किया था। भारत में मी 10 को दो स्टोरेज मॉडल के साथ-साथ दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फ्लैगशिप फोन होने के नाते, मी 10 5जी क्वालकॉम के लेटेस्ट और सबसे दमदार स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर काम करता है। दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में लॉन्च किए गए वनप्लस 8 में भी यही प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि स्मार्टफोन की कीमत Mi 10 5G से थोड़ी कम है। ऐसे में यदि आप सोच रहे हैं कि दोनों स्मार्टफोन एक दूसरे से कितने अलग है या इनमें कौन बेहतर है तो आइए OnePlus 8 के साथ Mi 10 5G की तुलना करते हैं और देखते हैं की इनमें कितना अंतर है।
 

Mi 10 5G vs OnePlus 8: price in India

भारत में मी 10 5जी की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 128 जीबी वेरिएंट का है। ग्राहक 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 54,999 रुपये में खरीद पाएंगे। Mi 10 5G के दोनों वेरिएंट में 8 जीबी रैम शामिल है। स्मार्टफोन को कोरल ग्रीन और ट्वाइलाइट ग्रे रंग में लॉन्च किया गया है। Xiaomi ने फिलहाल मी 10 5जी की सेल की तारीख की घोषणा नहीं की है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर वनप्लस 8 का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है, जो कि केवल अमेज़न इंडिया पर ही उपलब्ध होगा। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वनप्लस 8 का मिडल मॉडल है, जिसकी कीमत 44,999 रुपये है। टॉप वेरिएंट की बात करें, तो OnePlus 8 का 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ इसकी कीमत 49,999 रुपये है। Oneplus स्मार्टफोन 11 मई से बिक्री के लिए पेश होगा और इसे ऑनिक्स ब्लैक और ग्लेशियल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा।
 

Mi 10 vs OnePlus 8: Specifications

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट करने वाला मी 10 5जी एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर काम करता है। वहीं, डुअल-सिम (नैनो) वनप्लस 8 एंड्रॉयड 10 आधारित Oxygen OS पर काम करता है। Mi 10 5G में 6.67-इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 180Hz टच सैंपलिंग रेट और एक होल-पंच कटआउट के साथ आता है। यह डिस्प्ले कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है और इसमें 1,120 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस सपोर्ट मिलता है। मी 10 5जी का यह डिस्प्ले 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेशियो के साथ आता है। वहीं, बात करें OnePlus 8 की तो इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। डिस्प्ले 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
Advertisement

Mi 10 5G में ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है, जो 8 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.0 स्टोरेज के साथ आता है। इस मामले में OnePlus 8 भी मी 10 5जी से मेल खाता है। इसमें भी ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट शामिल है। हालांकि वनप्लस 8 में रैम 12 जीबी तक जाती है, लेकिन LPDDR4X टाइफ के साथ आती है। स्टोरेज विकल्प 256 जीबी UFS 3.0 तक जाता है। दोनों ही स्मार्टफोन की स्टोरेज को बढ़ाया नहीं जा सकता है।
 

Mi 10 vs OnePlus 8: Camera

मी 10 5जी में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल है। यह मुख्य कैमरा 7-एलीमेंट लेंस, 1/1.33-इंच सेंसर और OIS सपोर्ट के साथ आता है। सेटअप में अन्य कैमरा सेंसर्स की बात करें तो, इसमें 13 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल लेंस शामिल है, जो 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। अन्य दो कैमरे 2 मेगापिक्सेल रिजॉल्यूशन वाले हैं। यूज़र्स इस कैमरा सेटअप से 7,680 x 4,320 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Mi 10 5G में 20  मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो होल-पंच कटआउट के अंदर सेट आता है।
Advertisement

वहीं, दूसरी ओर OnePlus 8 तीन रियर कैमरों के साथ आता है। यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/ 1.75 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। फोन 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/2.45 है। मी 10 5जी की तरह ही वनप्लस 8 का फ्रंट कैमरा भी होल-पंच कटआउट में सेट आता है।
 

Mi 10 vs OnePlus 8: Battery, Connectivity

मी 10 में 4,780 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है, जो 30W वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वहीं, वनप्लस 8 हैंडसेट में 4,300 एमएएच की बैटरी है। यह स्मार्टफोन Warp Charge 30T को सपोर्ट करता है, जो कि मी 10 की तरह ही 30W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट है। हालांकि वनप्लस 8 में वायरलेस और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट शामिल नहीं है, जो इसकी सबसे बड़ी कमी है। 
Advertisement
Mi 10 में 5G सपोर्ट आता है। इसके अलावा फोन, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस आता है। इसी तरह OnePlus 8 में भी मी 10 5जी के समान सभी कनेक्टिविटी विकल्प मौजूद हैं और दोनों फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आते हैं।


मी 10 5जी फोन का डायमेंशन 162.60x74.80x8.96 मिलीमीटर और वज़न 208 ग्राम है। वहीं, वनप्लस 8 थोड़ा पतला है और इसका डायमेंशन 160.2x72.9x8.0 मिलीमीटर है साथ ही 180 ग्राम वज़न के साथ यह मी 10 से हल्का भी है।
 
वनप्लस 8 बनाम शाओमी मी 10

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.55 इंच6.67 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 108-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
12 जीबी8 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
बैटरी क्षमता
4300 एमएएच4780 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.556.67
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
402-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2.84 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम
12 जीबी8 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी128 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.75, 0.8-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)108-मेगापिक्सल (f/1.69, 1.6-micron) + 13-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीहां
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.45, 1.0-micron)20-मेगापिक्सल (f/2.0)
फ्रंट ऑटोफोकस
नहीं-
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
OxygenOSMIUI 11

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
लाइटनिंग
नहीं-
सिम की संख्या
22
इंफ्रारेड डायरेक्ट
-हां
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
-हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.