WhatsApp में थीम, नए आइकन और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स के लिए देने होंगे पैसे? जल्द आएगा Plus सब्सक्रिप्शन!
WhatsApp जल्द एक नया WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन प्लान ला सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह वैकल्पिक पेड प्लान होगा, जबकि ऐप की मूल मैसेजिंग सेवाएं फ्री ही रहेंगी। इस प्लान के तहत यूजर्स को ऐप थीम बदलने, अलग अलग ऐप आइकन चुनने और इंटरफेस कस्टमाइज करने का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा चैट पिन लिमिट को तीन से बढ़ाकर 20 तक किया जा सकता है। रिपोर्ट में एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक और नए रिंगटोन जैसे फीचर्स की भी चर्चा है। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग चरण में है।