Meizu Note 9 लॉन्च, स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल कैमरे से है लैस

ऐसा लगता है कि इन दिनों 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की रेस लगी है। शाओमी, वीवो और ओप्पो के बाद अब Meizu ने बुधवार को चीनी मार्केट में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले अपने नए स्मार्टफोन Meizu Note 9 को लॉन्च किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मार्च 2019 17:33 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू नोट 9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित फ्लाइम 7.2 ओएस पर चलेगा
  • 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Meizu Note 9 में
  • Meizu Note 9 की बैटरी 4,000 एमएएच की है
ऐसा लगता है कि इन दिनों 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च करने की रेस लगी है। शाओमी, वीवो और ओप्पो के बाद अब Meizu ने बुधवार को चीनी मार्केट में 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले अपने नए स्मार्टफोन Meizu Note 9 को लॉन्च किया। Meizu Note 9 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। इनमें से एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है जो एफ/ 1.7 अपर्चर वाला लेंस है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। अन्य स्पेसिफिकेशन में वाटरड्रॉप नॉच, 6.2 इंच स्क्रीन, 6 जीबी रैम और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। चीनी मार्केट में इस फोन की भिड़ंत Redmi Note 7 से होगी।
 

Meizu Note 9 की कीमत

मेज़ू के मुताबिक, मेज़ू नोट 9 तीन रंगों में उपलब्ध होगा। मैजिक ब्लू, स्टारी ब्लू और व्हाइट। इसका 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल 1,398 चीनी युआन (करीब 14,700 रुपये) में बिकेगा। फोन के 4 जीबी+ 128 जीबी और 6 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट 1,598 चीनी युआन (करीब 16,800 रुपये) में बिकेंगे। फिलहाल, मेज़ू नोट 9 को भारत में लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Meizu Note 9 स्पेसिफिकेशन

मेज़ू नोट 9 एंड्रॉयड पाई पर आधारित फ्लाइम 7.2 ओएस पर चलेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। फोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2244 पिक्सल) स्क्रीन है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है। हैंडसेट में 4 जीबी/ 6 जीबी रैम हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Meizu Note 9 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ काम करेगा। फोन में कंपनी एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
Advertisement

मेज़ू नोट 9 के कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, 4जी एलटीई और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2244 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu Note 9 With Snapdragon 675, Specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.