मेज़ू एम3ई में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 अगस्त 2016 16:37 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम3ई की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है
  • चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी
  • मेज़ू एम3ई में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है
मेज़ू ने चीन में आयोजित एक इवेंट में अपना एम3ई स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। मेज़ू एम3ई की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है। यह फोन गोल्ड, सिल्वर, ग्रे और ग्लेशियल ब्लू एंड शैंपेन गोल्ड कलर में मिलेगा। बुधवार से चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री 14 अगस्त से शुरू होगी।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन एलटीपीएस 2.5 डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो मेज़ू एम3ई स्मार्टफोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस), अपर्चर एफ/2.2, सोनी आईएमएक्स258 सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 और 4पी लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

यह फोन युन ओएस पर चलता है जिसके ऊपर फ्लाइम यूआई स्किन दी गई है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले मेज़ू के इस स्मार्टफोन में 3100 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन का डाइमेंशन 153.6 × 75.8 × 7.9 मिलीमीटर और वज़न 172 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, जीपीआरएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.