13 मेगापिक्सल कैमरे वाला Meizu m2 स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 6 अगस्त 2015 10:17 IST
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मेज़ू (Meizu) ने अपने M1 हैंडसेट का अपग्रेडेड वर्ज़न मेज़ू एम2 (Meizu m2) लॉन्च किया है। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन को चीन में CNY 599 (करीब 6,200 रुपये) में लॉन्च किया गया। यह डिवाइस ब्लू, पिंक, ग्रे और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।

Meizu m2 स्मार्टफोन में पॉलीकार्बोनेट यूनीबॉडी है। यह डिवाइस कंपनी के Flyme UI 4.5 पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) पर बेस्ड है। हैंडसेट में 5 इंच का एचडी (720x1280 pixels) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्क्रीन में AGC Dragontrail प्रोटेक्टिव ग्लास का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी डेनसिटी है 296ppi। हैंडसेट 64-bit quad-core MediaTek MT6735 प्रोसेसर के साथ आएगा जो 1.3GHz की स्पीड पर रन करेगा और साथ में होगा 2GB का रैम (RAM)। ग्राफिक्स के लिए हैंडसेट में Mali T720 GPU दिया गया है।

Advertisement

m2 में f/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे में Corning Gorilla Glass 3 प्रोटेक्टिव लेंस ग्लास का इस्तेमाल किया गया है और साथ में है LED फ्लैश। फोन के अगले हिस्से में f/2.0 एपरचर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128GB तक के) के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि डिवाइस के दूसरे सिम स्लॉट को माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Meizu m2 में दोनों ही सिम कार्ड पर 4G FDD-LTE व TD-LTE नेटवर्क सपोर्ट, GPS, A-GPS, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी फीचर हैं। फोन का डाइमेंशन 68.9x8.7x140.1mm है और वजन 131 ग्राम। हैंडसेट में 2500 mAh की बैटरी है जो 2G नेटवर्क पर 23 घंटे का टॉक टाइम देती है। कंपनी के मुताबिक, 4G नेटवर्क पर 10 घंटे तक इंटरनेट ब्राउज करने तक यह बैटरी चलेगी और यह 680 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.