Meizu 16s होगा 23 अप्रैल को लॉन्च

कई दिनों तक सुर्खियों में रहने के बाद साफ हो गया है कि Meizu 16s को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि Meizu ने की है। फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2019 16:38 IST
ख़ास बातें
  • 23 अप्रैल को ही Lenovo Z6 Pro भी होगा लॉन्च
  • मेज़ू 16एस में 6.2 इंच का डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद
  • Meizu 16s में बेहद ही पतले बेज़ल होंगे
कई दिनों तक सुर्खियों में रहने के बाद साफ हो गया है कि Meizu 16s को 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि Meizu ने की है। फोन को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कंपनी ने चुप्पी बनाए रखी है। Meizu 16s को हाल ही में चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया था। इससे फोन के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे और डिज़ाइन का भी पता चला था। स्मार्टफोन लंबे समय से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। जानकारी मिली है कि यह फ्लैगशिप हैंडसेट होगा। इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर हो सकता है।

Meizu ने Weibo पर ऐलान किया कि Meizu 16s को चीनी मार्केट में 23 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि Lenovo इसी दिन अपने फ्लैगशिप फोन Lenovo Z6 Pro से भी पर्दा उठाएगी। कंपनी ने मेज़ू 16एस के लॉन्च की तारीख का तो ऐलान किया है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अब तक मिली जानकारियों के मुताबिक, मेज़ू 16एस में 6.2 इंच का डिस्प्ले, फोन में जान फूंकने के लिए 3,540 एमएएच की बैटरी और इसकी लंबाई-चौड़ाई 151.9x73.4x7.65 मिलीमीटर है। TENAA लिस्टिंग से पता चला कि फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। यह 2.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा। अफसोस कि कैमरे के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

टीना लिस्टिंग से यह भी पता चला कि Meizu 16s में बेहद ही पतले बेज़ल होंगे। एक तस्वीर से पता चला कि इसमें बिना नॉच वाला डिस्प्ले होगा। टॉप पर ही कैमरा और ईयरपीस को जगह मिलेगी। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर है। सेकेंडरी सेंसर भी मौज़ूद है, लेकिन इसके रिजॉल्यूशन के बारे में जानकारी नहीं उपलब्ध है। यह एलईडी फ्लैश के साथ नज़र आ रहा है। Meizu 16s हैंडसेट की कीमत करीब 3,300 चीनी युआन (करीब 39,900 रुपये) हो सकती है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu 16s, Meizu 16s Price, Meizu 16s Specifications, Meizu

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.