Android M बोले तो Android 6.0 Marshmallow

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 18 अगस्त 2015 13:33 IST
गूगल (Google) के अगले मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड एम (Android M) के पूरे नाम को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर सोमवार को पूर्ण विराम लग गया। अगले ऑपरेटिंग सिस्टम को एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो (Android 6.0 Marshmallow) के नाम से जाना जाएगा। Android के इनजीनियरिंग डिपार्टमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डेव बर्क ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए नाम से पर्दा हटाया।

परंपरा को बरकरार रखते हुए Google ने माउंटेन व्यू स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर के लॉन में ग्रीन ड्रॉयड की नई प्रतिमा लगाई है, जिसके हाथों में मिठाई (Marshmallow) भी है।

इसके अलावा कंपनी ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम के 'लगभग तैयार हो चुके' SDK वर्ज़न को भी डेवलपर्स के रिलीज़ कर दिया है। SDK के बारे में जिस पेज पर जानकारी दी गई है, उसमें भी Android ऑपरेटिंग सिस्टम के नए वर्ज़न को Android 6.0 Marshmallow से संबोधित किया गया है।

Android Lollipop को कई रोचक फ़ीचर के साथ रिलीज किया गया था। ऐसा Android 6.0 Marshmallow के अपडेट में नहीं देखने को मिलेगा। नए ऑपरेटिंग सिस्टम के जरिए कंपनी स्थिरता और बेहतर परफॉर्मेंस पर फोकस कर रही है। हालांकि, अपडेट के साथ Android Pay और Tap on Now जैसे फ़ीचर भी आएंगे। ऐप के परमिशन मॉडल में बदलाव किया गया है और फिंगरप्रिंट स्कैनर के लिए बिल्ट इन सपोर्ट व स्टेंडर्ड USB Type-C के लिए सपोर्ट भी मौजूद होगा।
Advertisement

Android Marshmallow को Android v6.0 के नाम से भी जाना जाएगा और यह साल के अंत तक रिलीज होगा। उम्मीद है कि कंपनी Android 6.0 Marshmallow के आधिकारिक लॉन्च के साथ दो नए नेक्सस (Nexus) स्मार्टफोन भी पेश करेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.