Meta मालिक Mark Zuckerberg ने X पर नए AI मॉडल को लेकर किया पोस्ट, Elon Musk ने ली चुटकी

जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में नए AI मॉडल Muse Spark 1.1 का परिचय यूजर्स से करवाया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 15:04 IST
ख़ास बातें
  • नया AI मॉडल एआई कोडिंग के लिए तैयार किया गया है।
  • इसे डेवलपर्स Meta Model API के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।
  • मार्क जुकरबर्ग के पोस्ट पर एलन मस्क ने ली चुटकी।

जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में नए AI मॉडल Muse Spark 1.1 का परिचय यूजर्स से करवाया।

Facebook, Instagram, WhatsApp जैसे ऐप्स के मालिक Mark Zuckerberg ने एक बार फिर से Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वापसी की है। मार्क जुकरबर्ग 3 साल के अंतराल के बाद X पर लौटे और वो भी अपने नए AI मॉडल के साथ! जी हां, AI की रेस में अपनी मौजूदगी बनाए रखने के लिए Meta के मालिक ने पूरा जोर लगाया हुआ है। X पर मार्क जुकरबर्ग ने इस बात का इशारा भी दे दिया कि उनका नया AI मॉडल क्यों है खास! आइए जानते हैं। 

Meta के मालिक मार्क जुकरबर्ग ने एलन मस्क के X पर एक स्पेशल पोस्ट के साथ वापसी की है। 3 साल बाद लौटे जुकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में नए AI मॉडल Muse Spark 1.1 का परिचय यूजर्स से करवाया। जुलाई 2023 के बाद मार्क की यह लेटेस्ट पोस्ट है जिसमें उन्होंने बताया कि Muse Spark 1.1 कैसे है खास। कंपनी के प्रेस रिलीज के अनुसार, यह नया AI मॉडल एआई कोडिंग के लिए तैयार किया गया है। लेकिन इस क्षेत्र में Claude Code, OpenAI Codex जैसे मॉडल पहले से ही कुंडली मारकर बैठे हैं। लेकिन मार्क जुकरबर्ग भी दांव खेलने में कम नहीं। उन्होंने अपने नए मॉडल को औरों से काफी सस्ता बताकर मार्केट में नई हलचल पैदा कर दी है। 

Advertisement

(1) Today we're releasing Muse Spark 1.1 -- a strong agentic and coding model at a very low price. It's available through our new Meta Model API and in Meta AI.

— Mark Zuckerberg (@finkd) July 9, 2026

Muse Spark 1.1 की घोषणा के दौरान मार्क ज़करबर्ग ने बताया कि नया कोडिंग टूल बहुत सस्ते में एक मज़बूत एजेंटिक और कोडिंग मॉडल बनकर आता है। Meta का कहना है कि Muse Spark 1.1 कोडिंग के लिए सबसे मजबूत मॉडल्स में से एक है। यह कोडिंग संबंधी सभी कामों की रफ्तार को दोगुना कर सकता है खासकर बग फिक्स, डिजिटल वर्कफ़्लो मैनेजमेंट, एंटरप्राइज सिस्टम में नए फीचर और बड़े पैमाने पर कोड माइग्रेशन करने के लिए यह दक्ष बताया गया है। Muse Spark 1.1 को डेवलपर्स Meta Model API के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। 

एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया

मार्क जुकरबर्ग के पोस्ट पर उनके प्रतिद्वंदी, X मालिक एलन मस्क की प्रतिक्रिया भी आई। मस्क ने लिखा कि किसी प्रोडक्ट की अनाउंसमेंट के लिए उनका प्लेटफॉर्म एक बेहतर जगह है, खासकर जब कोई सीईओ अपने प्रोडक्ट की घोषणा करे। उन्होंने लिखा कि आम प्रेस रिलीज की तुलना में यह ज्यादा रोचक होता है। मस्क की इस पोस्ट को लगभग 30 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, मार्क जुकरबर्ग को पोस्ट को 1.5 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

Advertisement

𝕏 is a great platform for product announcements, especially if done by the CEO directly. Way more interesting to the public than generic press releases.

This post by Mark Zuckerberg already received over 12 million views for free! https://t.co/dVYErlvRz8

— Elon Musk (@elonmusk) July 10, 2026

Muse Spark 1.1 को मेटा की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स (MSL) ने डेवलप किया है जिसके हेड एलेक्जेंडर वांग हैं। जुकरबर्ग ने इस मॉडल को ऐसे समय में पेश किया है जब Anthropic या OpenAI जैसे AI मॉडल्स की बढ़ती लागत की वजह से कंपनियाँ AI के इस्तेमाल पर फिर से सोच-विचार कर रही हैं। AI को इस्तेमाल करना कंपनियों के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है। हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया था कि जिन कंपनियों ने AI को प्राथमिकता देकर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की थी, वे फिर से भर्तियां शुरू कर रही हैं। रिपोर्ट कहती है कि Uber और Walmart जैसी कुछ कंपनियों ने तो यह भी तय कर दिया है कि कर्मचारी कितने AI टोकन इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Apple Event 2026 LIVE: iPhone 18 Pro, iPhone Ultra और नए Apple Watch लॉन्च, यहां देखें सभी अपडेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.