5,000mAh बैटरी के साथ Maimang 10 SE 5G लॉन्च, ये है कीमत...

Maimang 10 SE 5G स्मार्टफोन की कीमत 1,699 Yuan (लगभग 19,614 रुपये) हैं, जो कि फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वरिएंट की कीमत है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं मैजिक नाइट ब्लैक, अरॉरा ब्लू और गैलेक्सी पर्पल।

5,000mAh बैटरी के साथ Maimang 10 SE 5G लॉन्च, ये है कीमत...

मैजिक नाइट ब्लैक, अरॉरा ब्लू और गैलेक्सी पर्पल में आता है Maimang 10 SE 5G स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Maimang 10 SE में मिलेगा 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • मायमैंग 10 एसई 5जी फोन में मौजूद है 6 जीबी रैम
  • फोन तीन कलर ऑप्शन के साथ आता है
विज्ञापन
Maimang 10 SE 5G स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। मायमैंग 10 एसई 5जी फोन की सेल चीन में 24 जुलाई से शुरू होगी। बता दें, पिछले साल जुलाई महीने में कंपनी ने Huawei Maimang 9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जो कि MediaTek डायमेंसिटी 800 प्रोसेसर से लैस था। लेटेस्ट फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आया है। इसके अलावा, फोन में 60 हर्ट्ज़ का रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 6 जीबी रैम मौजूद है। ग्राहकों को इस फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Maimang 10 SE pricing and availability

Maimang 10 SE 5G स्मार्टफोन की कीमत 1,699 Yuan (लगभग 19,614 रुपये) हैं, जो कि फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वरिएंट की कीमत है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं मैजिक नाइट ब्लैक, अरॉरा ब्लू और गैलेक्सी पर्पल। फोन की सेल चीन में 24 जुलाई से शुरू होगी। फोन लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा दी गई है।
 

Maimang 10 SE specifications and features

मायमैंग 10 एसई 5जी एंड्रॉयड 11 पर चलता है और इसमें 6.51-इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरा मौजूद हैं। सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है।

Maimang 10 SE में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी ने बैटरी को लेकर दावा किया है कि यह 29 घंटे तक वॉयस कॉल, 21 घंटे तक वेब ब्राउजिंग, 23 घंटे तक की ऑनलाइन वीडियो और 16.6 घंटे तक की ऑनलाइन गेमिंग प्रदान करती है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »