Mahindra Thar Earth Edition लॉन्च, जानें क्या है नया और खास

Thar Earth Edition में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं। पहला 2.2-लीटर, 4 सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो कि 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 फरवरी 2024 14:43 IST
ख़ास बातें
  • Mahindra Thar Earth Edition की एक्स शोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये है।
  • Mahindra Thar Earth Edition में 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है।
  • Mahindra Thar Earth Edition में 2.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है।

Mahindra Thar Earth Edition में 17 इंच के सिल्वर एलॉय व्हील शामिल हैं।

Photo Credit: Mahindra

Mahindra ने आज Mahindra Thar Earth Edition लॉन्च कर दिया है। महिंद्रा का कहना है कि Thar Earth एडिशन, Thar Desert से प्रेरित है और एसयूवी में डेजर्ट फ्यूरी सैटिन मैट पेंट स्कीम है। Thar Earth Edition LX Hard Top 4x4, 4 वेरिएंट में उपलब्ध होगा। यहां हम आपको Mahindra Thar Earth Edition के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Mahindra Thar Earth Edition की कीमत


कीमत की बात करें तो Mahindra Thar Earth Edition की एक्स शोरूम कीमत 15.40 लाख रुपये से शुरू होकर 17.60 लाख रुपये तक जाएगी।


Mahindra Thar Earth Edition का डिजाइन


डिजाइन की बात करें तो Thar Desert एडिशन सामान्य Thar जैसा ही दिखता है, लेकिन इसमें रियर फेंडर और डोर पर ड्यून-इंस्पायर्ड डिकल्स के साथ खास डेजर्ट फ्यूरी साटन मैट पेंट, बी-पिलर्स पर अर्थ एडिशन बैजिंग, मैट ब्लैक बैज और 17 इंच के सिल्वर एलॉय व्हील शामिल हैं।

इंटीरियर की बात करें तो SUV में हेडरेस्ट पर ड्यून डिजाइन, डोर पर थार ब्रांडिंग और सभी ओर डार्क क्रोम एक्सेंट के साथ ब्लैक और लाइट बेज लेआउट की ड्यूल टोन थीम है। इसके अलावा इसमें एसी वेंट, सेंटर कंसोल और स्टीयरिंग व्हील के लिए डेजर्ट फ्यूरी कलर के इंसर्ट मिलते हैं। महिंद्रा ने यह भी कहा कि सभी यूनिट में एक यूनिक नंबर वाली डेकोरेटिव VIN प्लेट मिलेगी। इसके अलावा कस्टमाइज फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, फ्लोर मैट और एक कंफर्टेबल किट जैसी एक्सेसरीज का ऑप्शन भी मिल सकता है।


Advertisement
Mahindra Thar Earth Edition की इंजन और पावर


Thar Earth Edition में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन उपलब्ध हैं। पहला 2.2-लीटर, 4 सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन है जो कि 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं दूसरा 2.0-लीटर, टर्बो-पेट्रोल इंजन है जो कि 150PS की पावर और 320Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों इंजन ऑप्शन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.