LG X4+ लॉन्च, मिलिट्री स्तर की मजबूती के साथ आता है यह फोन

दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। LG X4+ रग्ड स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने घरेलू बाज़ार में 3,00,000 कोरियाई वॉन (करीब 17,800 रुपये) में पेश किया है। एलजी का नया रग्ड हैंडसेट दक्षिण कोरिया में बड़े कैरियर के जरिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 जनवरी 2018 15:51 IST
ख़ास बातें
  • एलजी ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है
  • यह डिवाइस ब्लू और लैवेंडर वॉयलेट कलर में मिलेगा
  • इस फोन में 2 जीबी रैम है
दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी ने अपना नया रग्ड स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। LG X4+ रग्ड स्मार्टफोन को कंपनी ने अपने घरेलू बाज़ार में 3,00,000 कोरियाई वॉन (करीब 17,800 रुपये) में पेश किया है। एलजी का नया रग्ड हैंडसेट दक्षिण कोरिया में बड़े कैरियर के जरिए उपलब्ध होगा। यह डिवाइस ब्लू और लैवेंडर वॉयलेट कलर में मिलेगा।

एलजी एक्स4+ ने अमेरिका में मिलिट्री स्तर को 14 सर्टिफिकेट के साथ एमटीएल-एसीडी810जी पास कर लिया है। इस स्मार्टफोन को छह कैटेगरी जैसे इम्पैक्ट, वाइब्रेशन, हाई टेम्परेचर, लो टेम्परेचर, थर्मल शॉक और ह्यूमिडिटी में सर्टिफिकेट दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एलजी एक्स4+ में 5.3 इंच एचडी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन (720 x 1280 पिक्सल) है। स्क्रीन की डेनसिटी 277 पिक्सल प्रति इंच है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0  नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। एलजी के इस फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा, LG X4+ में कंपनी की मोबाइल पेमेंट सर्विस एलजी पे के लिए भी सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी एलटीई, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, यूएसबी टाइप-बी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं। फोन में एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है। फोन का डाइमेंशन 148.6 × 75.1 × 8.6 मिलीमीटर और वज़न 172.3 ग्राम है।
Advertisement

कैमरे की बात करें तो LG X4+ में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन के रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.30 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobile, LG Smartphone, LG X4, LG X4 rugged smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.