एलजी एक्स स्क्रीन में हैं दो डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2016 21:47 IST
एलजी इंडिया ने सोमवार को भारत में अपना एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। एलजी एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन 12,990 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील मिलेगा। यह हैंडसेट बुधवार से उपलब्ध होगा।

एलजी एक्स स्क्रीन की सबसे अहम खासियत डुअल डिस्प्ले सेटअप ऑलवेज ऑन डिस्प्ले है। हम इस फ़ीचर को एलजी वी10 और एलजी जी5 में देख चुके हैं। एलजी के लेटेस्ट हैंडसेट में 4.93 इंच का प्राइमरी स्क्रीन है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। दूसरा स्क्रीन 1.76 इंच का है और यह प्राइमरी स्क्रीन के किनारों पर मौजूद है।
Advertisement

एलजी एक्स स्क्रीन के दूसरे डिस्प्ले में यूज़र ऐप्स और कॉल के नोटिफिकेशन देख पाएंगे। इस डिस्प्ले से यूज़र समय, तारीख, बैटरी स्थिति और अन्य नोटिफिकेशन भी देख सकेंगे। इसके लिए फोन को ऑन करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

कंपनी का दावा है कि एलजी एक्स स्क्रीन एसओएस मोड से लैस पहला स्मार्टफोन है। सेकेंडरी डिस्प्ले में एसओएस बटन दिखेगा। पावर बटन को क्रम में पांच बार दबाने पर पैनिक बटन एक्टिव हो जाएगा।
Advertisement

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एलजी एक्स स्क्रीन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ का क्वाड-कोर प्रोसेससर है। इसके साथ मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और पावर देने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा।
Advertisement

इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142.6x71.8x7.1 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन को ब्लैक और व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

कंपनी एलजी एक्स स्क्रीन के साथ कई लॉन्च ऑफर भी दे रही है। एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 650 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा हंगामा प्ले और हंगामा प्ले ऐप्स का मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जाएगा। ग्राहकों को वोडाफोन का 4जी डेटा ऑफर भी मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.