• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG भारत में लॉन्च करने वाली है तीन रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच वाला फोन, अमेज़न पर टीज़र ज़ारी

LG भारत में लॉन्च करने वाली है तीन रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच वाला फोन, अमेज़न पर टीज़र ज़ारी

LG भारतीय मार्केट में Samsung और Xiaomi से मुकाबले के लिए अपनी LG W सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है।

LG भारत में लॉन्च करने वाली है तीन रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच वाला फोन, अमेज़न पर टीज़र ज़ारी

LG भारत में लॉन्च करने वाली है तीन रियर कैमरे और डिस्प्ले नॉच वाला फोन, अमेज़न पर टीज़र ज़ारी

ख़ास बातें
  • Amazon.in पर लिस्ट हुए LG W-सीरीज़ का फोन
  • किफायती सेगमेंट में उतारे जाएंगे एलजी ब्रांड का ये आगामी फोन
  • तीन रियर कैमरों से लैस होगा LG W-सीरीज़ का फोन
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी LG भारतीय मार्केट में Samsung और Xiaomi से मुकाबले के लिए अपनी LG W सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। एलजी ने फिलहाल कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है लेकिन ई-कॉमर्स साइट Amazon.in पर माइक्रोसाइट बनाई गई है। LG ब्रांड के नया और आगामी फोन को लेकर ऐसा दावा किया गया है कि ये तीन रियर कैमरे से लैस होगा और इसके तीन कलर वेरिएंट उतारे जाएंगे। Redmi Note और Samsung Galaxy M-सीरीज़ के मॉडल खरीदने वाले ग्राहकों को अपनी ओर लुभाने के लिए नए LG फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश है। Amazon पर बनाई गई माइक्रोसाइट इस बात की ओर इशारा कर रही है कि LG W-सीरीज़ के आगामी फोन किफायती सेगमेंट में उतारा जाएगा।

Amazon.in पर माइक्रोसाइट से आगामी LG W-सीरीज़ के स्मार्टफोन की झलक देखने को मिल रही है। एलजी डब्ल्यू सीरीज़ के आगामी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा जो एआई (AI) स्पोर्ट करेगा। कैमरा फीचर्स की बात करें तो LG W-सीरीज़ के स्मार्टफोन वाइड-एंगल शॉट, लो-लाइट और डेडिकेटेड पोर्टेट मोड जैसे फीचर से लैस होगा।
 
lg

ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी बोकेह इफेक्ट देगा और इसमें वाइड-एंगल इमेज लेने की क्षमता होगी। सिक्योरिटी के लिए फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। Amazon लिस्टिंग में लॉन्च तारीख या नए LG W-सीरीज़ फोन की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। केवल इतना लिखा नज़़र आ रहा है कि प्रतिस्पर्धा को देखते हुए LG W-सीरीज़ के फोन किफायती सेगमेंट में उतारा जाएगा। विश्वस्तर पर अगर बात करें तो एलजी ने अभी तक W-सीरीज़ के फोन को लॉन्च नहीं किया है।

LG पिछले कुछ समय से भारतीय मार्केट में काफी सक्रिय नहीं रही है। भारत में एलजी ब्रांड का आखिरी फोन LG V40 ThinQ था जो पांच कैमरा और 6.4 इंच का OLED डिस्प्ले से लैस है। हालांकि, कंपनी अब Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों से मुकाबले के लिए अपनी W-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG W series, LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  2. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  3. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  6. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  8. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  9. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  10. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »