• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG Velvet स्मार्टफोन 7 मई को होगा लॉन्च, अनोखे रेन ड्रॉप कैमरा डिज़ाइन से होगा लैस

LG Velvet स्मार्टफोन 7 मई को होगा लॉन्च, अनोखे रेन ड्रॉप कैमरा डिज़ाइन से होगा लैस

LG Velvet को लेकर कंपनी पहले ही पुष्टी कर चुकी है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 5जी चिपसेट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक होगा।

LG Velvet स्मार्टफोन 7 मई को होगा लॉन्च, अनोखे रेन ड्रॉप कैमरा डिज़ाइन से होगा लैस

LG Velvet होगा Snapdragon 765 5G चिपसेट से लैस

ख़ास बातें
  • LG Velvet के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब और फेसबुक पर किया जाएगा लाइव स्ट्रीम
  • लॉन्च इवेंट में होगा फैशन शो, जो दर्शाएगा इनोवेटिव डिज़ाइन
  • एलजी वेलवेट स्मार्टफोन होगा स्नैपड्रैगन 765 5जी चिपसेट से लैस
विज्ञापन

LG Velvet पिछले कुछ समय से लीक्स और टीज़र के जरिए हमे ऑनलाइन दिखता रहा है। अब कंपनी ने एक वीडियो इनवाइट के ज़रिए इसके लॉन्च की तारीख का खुलासा कर दिया है। एलजी वेलवेट 7 मई को लॉन्च होगा। COVID-19 महामारी के संक्रमण के खतरे की वजह से इस समय दुनिया भर में सोशल डिस्टेंसिंग का नियम लागू है, इस वजह से एलजी वेलवेट को एक ऑनलाइन कार्यक्रम के ज़रिए पेश किया जाएगा और LG ने कहा है कि यह "एक फैशन शो होगा जो इनोवेटिव डिज़ाइन की पेशकश करेगा।" एलजी कोरिया के यूट्यूब चैनल और आधिकारिक वेबसाइट पर एक छोटे टीज़र वीडियो के जरिए से फोन के लॉन्च की घोषणा की गई है, साथ ही एलजी वेलवेट में आने वाले चार रंग विकल्पों की जानकारी भी साझा की गई है।

LG के कोरियाई यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया वीडियो 15 सेकंड की एक छोटी क्लिप है जो एक रैंप और स्पॉटलाइट के साथ एक फैशन शो की नकल करता है। बारिश की बूंदें, फोन में आने वाले बारिश की बूंद वाले कैमरे डिज़ाइन को दर्शाती हैं, जिसे एलजी ने पहले भी टीज़ किया था। स्मार्टफोन चार अलग-अलग रंगों में आएगा और कंपनी ने खुलासा किया है कि ये ऑरोरा ग्रीन, ऑरोरा ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और इल्यूज़न सनसेट होंगे। वीडियो आगामी LG Velvet को 7 मई को लॉन्च होने की पुष्टी करता है।

अपने कंपनी पेज पर LG ने इवेंट को "एक फैशन शो" होने की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि यह फैशन शो इनोवेटिव डिज़ाइन को दर्शाएगा। इस इवेंट को LG Electronics के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर स्ट्रीम किया जाएगा। LG Velvet को 7 मई सुबह 10 बजे (6:30 बजे आईएसटी) को पेश किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि वह अगले महीने के मध्य में कोरिया में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।

एलजी अपने इस आगामी फोन के टीज़र और छोटी क्लिप को साझा करके एलजी वेलवेट के लिए प्रचार करने की कोशिश कर रही है। इसने कुछ हफ्ते पहले फोन को लेकर एक टीज़र पोस्ट किया था। पिछले टीज़र वीडियो में कंपनी ने इस फोन का नाम नहीं बताया था, लेकिन इसके चार रंग विकल्प दिखाए थे और यह भी पुष्टी की थी कि आगामी एलजी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 5जी चिपसेट से लैस होगा। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलिमीटर हेडफोन जैक होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »