LG V40 ThinQ भारत में 20 जनवरी को होगा लॉन्च, अमेज़न इंडिया पर मिलेगा

एक दिन पहले ही गैजेट्स 360 ने आपको बताया था कि LG अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V40 ThinQ को भारत में लाने की योजना बना रही है। अब अमेज़न इंडिया के होमपेज पर एक बैनर ने इस खबर की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 16 जनवरी 2019 16:48 IST
ख़ास बातें
  • LG V40 ThinQ में अनोखा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • LG V40 ThinQ में स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं
  • एलजी वी40 थिंक के साथ ट्रिपल प्रिव्यू फीचर भी दिया गया है
एक दिन पहले ही गैजेट्स 360 ने आपको बताया था कि LG अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V40 ThinQ को भारत में लाने की योजना बना रही है। अब अमेज़न इंडिया के होमपेज पर एक बैनर ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। LG V40 ThinQ की बिक्री 20 जनवरी से एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर शुरू होगी। फिलहाल, इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। जानकारी दी गई है कि Amazon Prime मेंबर्स इस फोन 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे से ही बुक कर पाएंगे। बैनर से यह भी पता चला है कि फोन मोरक्कन ब्लू और प्लेटिनम ग्रे रंग में मिलेगा।
 

LG V40 ThinQ अमेज़न इंडिया लॉन्च ऑफर

LG V40 ThinQ चुनिंदा लॉन्च ऑफर के साथ उपलब्ध होगा। ग्राहक एचडीएफसी डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। फोन फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आएगा।
Advertisement
 

LG V40 ThinQ स्पेसिफिकेशन

LG V40 ThinQ हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) ओलेडे फुलविज़न पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

LG V40 ThinQ में अनोखा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.5 अपर्चर, 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ और 78 डिग्री व्यूइंग एंगल से लैस है। इसका साथ देता है 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। तीसरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह एफ/2.4 अपर्चर, 1 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ और 45 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल (एफ/1.9 अपर्चर, 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़) का है। जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है।
Advertisement

एलजी वी40 थिंक के साथ ट्रिपल प्रिव्यू फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूज़र अपने तीन रियर कैमरे से तीन अलग-अलग शॉट ले सकेंगे। इसके बाद उनके पास बेस्ट तस्वीर को चुनने का विकल्प होगा। रियर कैमरा सेटअप डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एचडीआर और अपग्रेड एआई कैम मोड के साथ आता है।

LG V40 ThinQ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.7x75.8x7.79 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। फोन की बैटरी 3,300 एमएएच की है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, DTS:X 3डी सराउंड साउंड और बूमबॉक्स स्पीकर शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design and build quality
  • Good, versatile cameras
  • Large and vivid display
  • Feature-rich OS
  • Very good audio with headphones
  • Bad
  • Older Android version
  • Lacks proper stereo speakers
  • Heats quickly under stress
  • Minor camera quirks
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑरोरा ब्लैक, मोरक्कन ब्लू

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.