एलजी वी30एस थिंक स्मार्टफोन के साथ एमडब्ल्यूसी 2018 में एलजी ने दी दस्तक, जानिए स्पेसिफिकेशन

एलजी ने वी30एस थिंक स्मार्टफोन के साथ दस्तक दी है। स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिए गए हैं। 16 व 13 मेगापिक्सल का रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें मौज़ूद है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 25 फरवरी 2018 15:18 IST
ख़ास बातें
  • एलजी ने एमडब्ल्यूसी 2018 में वी30एस थिंक स्मार्टफोन के साथ दस्तक दी है
  • स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम, 16 व 13 मेगापिक्सल का रियर डुअल कैमरा
  • एआई फीचर से खास तौर पर इनेबल्ड होकर आया है फोन
टेक्नॉलजी के सबसे बड़े शो एमडब्ल्यूसी 2018 का मंच सजकर तैयार है। दिग्गज स्मार्टफोन कंपनियां, शो के दौरान नए स्मार्टफोन से पर्दा उठाएंगी। इसी कड़ी में एलजी ने वी30एस थिंक स्मार्टफोन के साथ दस्तक दी है। स्मार्टफोन में 6 जीबी रैम दिए गए हैं। 16 व 13 मेगापिक्सल का रियर में डुअल कैमरा सेटअप है। साथ ही 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा इसमें मौज़ूद है। रियर डुअल कैमरा एफ/1.6 अपर्चर व एफ/1.9 अपर्चर से लैस है। साथ ही कैमरे को एआई फीचर, ब्राइट मोड, एआई हैप्टिक और गूगल असिस्टें से जोड़ा गया है।  

स्पेसिफिकेशन और फीचर
Advertisement
हैंडसेट में 6 इंच का क्वाड एचडी प्लस ओलेड फुल विज़न (2880x1440 रिजॉल्यूशन वाले) डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन 2 वेरिएंट में आया है। एक 6 जीबी रैम और 128 जीबी रोम और दूसरा 6 जीबी रैम व 256 जीबी रोम। दोनों की स्टोरेज को 2 टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल कर बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर से लैस है और एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में वाई-फाई 802.11 ए, बी, जी, एन, एसी, ब्लूटूथ 5.0 बीएलई/एनएफसी/यूएसबी टाइप-सी 2.0 फीचर दिए गए हैं।

इसके अलावा फोन पानी व धूल से बचाव के लिए आईपी68 से लैस है। इसमें वॉयस रिकग्निशन, फेस रिकग्निशन, फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। फोन को पावर देने के लिए इसमें 3,300 एमएएच की बैटरी इस्तेमाल हुई है। क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के दम पर यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी हैंडसेट में मौज़ूद है।   
Advertisement

कंपनी ने स्मार्टफोन को अत्याधुनिक एआई फीचर से लैस बनाकर उतारा है और हैंडसेट का सीधा मुकाबला सैमसंग के आगामी एस9 और एस9 प्लस के साथ होगा। इसमें मौज़ूद विज़न एआई तीन कैमरे फीचर लेकर आया है - एआई कैम, क्यू लेंस और ब्राइट मोड। एआई कैम को इस तरह तैयार किया गया है कि यह सब्जेक्ट को ऐनालाइज़ कर 8 तरह के ऑप्टिमल शूटिंग मोड (नेमली पोर्ट्रेट, फूड, पेट, लैंडस्केप, सिटी, फ्लॉवर, सनराइज़ और सनसेट) विकल्प देता है।

वहीं, क्यूलेंस का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान क्यूआर कोड स्कैनिंग में बेहतर ढंग से किया जा सकता है। यह फीचर सैमसंग मॉल फीचर से काफी मिलता-जुलता है। अगला फीचर 'ब्राइट मोड', यूज़र को कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के विकल्प प्रदान करता है। बता दें कि हुआवे यह फीचर पहले से ही एआई ट्वीक्स के ज़रिए दे रही है। एलजी वी30 एस थिंक के लिए दावा किया गया है कि यह 6 इंच व उससे बड़े आकार वाले डिस्प्ले विकल्प में सबसे पतला स्मार्टफोन है। फोन मोरक्कन ब्लू और प्लैटिनम ग्रे रंग के विकल्प में आता है। फोन का वज़न 158 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, LG, LG V30S ThinkQ Plus, LG V30S ThinQ, Mobiles, MWC, MWC 2018
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  10. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.