LG 14 सितंबर को लॉन्च कर सकती है डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन, ये होंगी फोन की खूबियां

LG ने बुधवार को अपने Explorer Project का ऐलान किया है, जिसका उद्देश्य “distinctive and yet unexplored usability experiences” के साथ नए स्मार्टफोन लेकर आना है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 15:27 IST
ख़ास बातें
  • LG का आगामी स्मार्टफोन Explorer Project का हिस्सा होगा
  • माना जा रहा है कि यह नया फोन LG Wing के तौर पर पेश किया जाएगा
  • कंपनी ने साझा की है 30 सेकेंड की वीडियो

LG Mobile Global Facebook और YouTube चैनल पर लॉन्च होगा फोन

LG ने बुधवार को अपने Explorer Project का ऐलान किया है, जिसका उद्देश्य “distinctive and yet unexplored usability experiences” के साथ नए स्मार्टफोन लेकर आना है। इस नए लाइनअप के तहत लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा, कंपनी ने एक टीज़र वीडियो के जरिए इसका खुलासा किया। वीडियो से सुझाव मिलता है क हैंडसेट में रोटेटिंग और डुअल स्क्रीन एक्सपीरियंस प्राप्त होगा। इससे कथित “Wing” फोन की ओर इशारा जाता है, जिसको लेकर अटकले हैं कि साल 2020 के सेकेंड हाफ में लॉन्च किया जाएगा। एलजी का कहना है कि नए प्रोजेक्ट का उद्देश्य वर्तमान यूज़र एक्सपीरियंस में विस्तार करना और पूरी तरह से नई यूज़िबिलिटी को फोकस करना है।

LG ने अपने ग्लोबल यूट्यूब चैनल पर एक 30 सेकेंड लम्बा वीडियो साझा किया है, इस वीडियो से संकेत मिले हैं कि आगामी फोन डुअल स्क्रीन से लैस हो सकता है, जिसमें टी-आकार का डिज़ाइन दिया जाएगा और स्क्रीन क्लॉक-वाइस रोटेट करेगी। आपको बता दें, पिछले हफ्ते ही यह अनोखे डिज़ाइन वाले फोन की वीडियो लीक हुई थी। इस साल मई से इस फोन को लेकर अटकले लगाई जा रही हैं कि यह फोन LG Wing के तौर पर पेश किया जा सकता है।

फिलहाल, एलजी ने नए फोन के बारे में कोई विशेष जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि, कंपनी ने वर्चुअल लॉन्च की जानकारी दी है, जो कि 14 सितंबर को LG Mobile Global Facebook और YouTube चैनल पर 10AM ET ( भारतीय समयानुसार 7:30pm बजे) शुरू होगा।
 

एलजी ने प्रेस रिलीज़ में जानकारी दी है कि नया स्मार्टफोन Explorer Project का हिस्सा होगा। कंपनी अपने नए फॉर्म फैक्टर के लिए फीचर डेवलप करने के लिए कई पार्टनर्स के साथ काम कर रही है, जिसमें Qualcomm, Rave, Ficto, Tubi और Naver आदि शामिल हैं।
Advertisement

अब-तक सामने आ चुकी खबरों के अनुसार, एलजी का नया स्मार्टफोन टी-आकार के डिज़ाइन में आएगा, जो कि यूज़र्स को नए उपयोग प्रदान करेगा। नए इस्तेमाल में से एक है इस विकास के बाद यूज़र्स एक स्क्रीन पर कॉन्टेंट को हॉरिजॉन्टली भी देख सकेंगे, जबकि दूसरी स्क्रीन वर्टिकली पॉजिशन में स्थित होगी। बताया जा रहा है कि फोन का प्राइमरी डिस्प्ले 6.8 इंच का हो सकता है, जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले 4 इंच का हो सकता है और इसका आस्पेक्ट रेशिया 1:1 होगा।
Advertisement

एलजी इस फोन को प्रीमियम प्राइस टैग के रूप में पेश कर सकता है, जो कि $ 1,000 (लगभग 73,000 रुपये) के आसपास होगी। खबरें, तो यह भी है कि फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन LG Velvet स्मार्टफोन जैसे ही होंगे, जो कि ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर के साथ मई में लॉन्च किया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Wing, LG Explorer Project, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.