• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी स्टायलो 3 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है एंड्रॉयड 7.0 नूगा और फिंगरप्रिंट सेंसर

एलजी स्टायलो 3 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है एंड्रॉयड 7.0 नूगा और फिंगरप्रिंट सेंसर

फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 लॉन्च के बाद, एलजी ने अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन स्टायलो 3 प्लस लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन अभी अमेरिका में टी-मोबाइल पर 225 डॉलर (करीब 14,600 रुपये) में बिना किसी कॉन्ट्रेक्ट खरीदने के लिए उपलब्ध है।

एलजी स्टायलो 3 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है एंड्रॉयड 7.0 नूगा और फिंगरप्रिंट सेंसर
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन अभी अमेरिका में उपलब्ध है
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
विज्ञापन
फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी6 लॉन्च के बाद, एलजी ने अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन स्टायलो 3 प्लस लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन अभी अमेरिका में टी-मोबाइल पर 225 डॉलर (करीब 14,600 रुपये) में बिना किसी कॉन्ट्रेक्ट खरीदने के लिए उपलब्ध है।

एलजी स्टायलो 3 प्लस में एक पतला मेटल फ्रेम दिया गया है जो रिमूवेबल बैक कवर और बैटरी से लैस है। फोन के रियर पर कैमरे के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है, और दोनों ही एक कैपसूल के आकार वाले रिंग में स्थित हैं। एलजी का लोगो फोन के रियर पर बींचोबीच है जबकि स्पीकर नीचे की तरफ हैं। माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक स्मार्टफोन के निचले किनारे पर है। जबकि बांयें किनारे पर वॉल्यूम रॉकर बटन हैं। जैसा कि नाम से ज़ाहिर होता है, एलजी स्टायलो 3 प्लस एक स्टायलस के साथ आता है जो ऊपर की तरफ है। फोन में आगे की तरफ़ कोई फिजिकल बटन नहीं हैं, और नेविगेशन के लिए फोन में ऑन स्क्रीन बटन दिए गए हैं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, एलजी स्टायलो 3 प्लस में पिछले एलजी स्टायलस 2 प्लस की तुलना में स्टोरेज, सॉफ्टवेयर और प्रोसेसर में अपग्रेड किया गया है। नया फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है और सिंगल सिम सपोर्ट करता है। इस फोन में एक 5.7 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जो प्रीमियम स्टायलस सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में एक 1.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 435 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोन में एक 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फ्लैश सपोर्ट और ऑटोफोकस के साथ आता है। आगे की तरफ़, एक 5 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और फेस डिटेक्शन फ़ीचर है। एलजी स्टायलस 3 प्लस में 3080 एमएएच की बैटरी है जिससे 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 25 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट मौज़ूद है। अभी इस स्मार्टफोन की अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »