एलजी रे स्मार्टफोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से है लैस

एलजी रे स्मार्टफोन लॉन्च, 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से है लैस
विज्ञापन
एलजी ने बुधवार को अपना रे स्मार्टफोन पेश किया जिसे सबसे पहले कॉमनवेल्थ ऑफ इंडिपेंडेंट स्टेट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। उसके बाद लेटिन अमेरिका में। अन्य क्षेत्रों में उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा हैंडसेट की कीमत का खुलासा भी नहीं किया गया है।

कंपनी का कहना है कि एलजी रे मेटल डिजाइन वाला बेहतरीन फ़ीचर से लैस एक हैंडसेट है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 267 पीपीआई। हैंडसेट में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट सिंगल सिम और डुअल सिम वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और साथ में मौजूद है 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी।

हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एलजी रे का डाइमेंशन 152.5x76.4x9.3 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन में 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और  यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। यह 4जी एलटीई को सपोर्ट नहीं करता।

डिजाइन की बात की जाए तो रे में कंपनी ने अपने पुराने मॉडल पर ही भरोसा दिखाया है। इस हैंडसेट में भी रियर कंट्रोल बटन सेटअप रियर कैमरे के नीचे मौजूद है। स्पीकर ग्रिल डिवाइस के रियर पैनल के निचले हिस्से में एक कोने में मौजूद है।

एलजी रे सिल्वर, गोल्ड और टाइटन ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। हालांकि, गोल्ड और टाइटन ब्लैक वेरिएंट अगले साल जनवरी महीने में उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  2. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  3. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  4. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  5. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  6. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  7. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  8. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  9. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  10. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »