LG K9 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर

बार्सिलोना में पिछले महीने आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2018 में LG ने LG K8 के 2018 एडिशन से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने LG K8 को LG K9 नाम से रूस में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 26 मार्च 2018 12:49 IST
ख़ास बातें
  • LG K8 को LG K9 नाम से रूस में लॉन्च किया गया
  • नाम को छोड़कर हैंडसेट में फीचर और स्पेसिफिकेशन हैं समान
  • इसमें स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है

एलजी के9

बार्सिलोना में पिछले महीने आयोजित हुए एमडब्ल्यूसी 2018 में  LG ने  LG K8 के 2018 एडिशन से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने  LG K8 को  LG K9 नाम से रूस में लॉन्च किया है। नाम को छोड़कर हैंडसेट में फीचर और स्पेसिफिकेशन से जुड़े कोई अहम बदलाव नहीं किए गए हैं। पिछले महीने एलजी ने कहा था कि  LG K8 (2018) एशिया, यूरोप, लैटिन अमेरिका समेत मिडल ईस्ट में जल्द लाया जाएगा।

LG K9, एलजी की के सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन होगा। पहली बार में यह एक बजट स्मार्टफोन लग रहा है। इसमें स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए इसमें 2 जीबी रैम इस्तेमाल हुए हैं। इसके अलावा हैंडसेट में 5 इंच का डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। एलजी ने स्मार्टफोन को रूसी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, LG K9 की रिटेल कीमत आरयूबी 9,990 (तकरीबन 11,400 रुपये) है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी या नहीं। अगर लॉन्च होगा तो समान ब्रांडिंग के साथ आएगा या नहीं।  

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस डुअल सिम फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। क्वाड कोर प्रोसेसर दिया गया है इसमें, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.3 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन के रियर में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है, जिसका साथ देता है एलईडी फ्लैश। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है। इसके अलावा कैमरा यूएक्स फीचर इसमें दिया गया है। फोन में ऑटो शॉट, गेस्चर शॉट, सेल्फी फ्लैश और क्विक शेयर फीचर इसमें दिए गए हैं।

LG K9 (2018) में 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 2टीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी-टाइप बी दिए गए हैं। फोन को पावर देती है 2500 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट का वज़न 152 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.