LG G8 मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

ऐसा लगता है कि LG एक बार फिर अपनी पुरानी रणनीति पर वापसी करने वाली है। कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 जनवरी 2019 14:39 IST
ख़ास बातें
  • मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 25-28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा
  • 2017 में एमडब्ल्यूसी में एलजी जी6 को लॉन्च किया गया था
  • LG के इस फोन में डिस्प्ले नॉच होगा
ऐसा लगता है कि LG एक बार फिर अपनी पुरानी रणनीति पर वापसी करने वाली है। कंपनी अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च कर सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपने मौज़ूदा फ्लैगशिप डिवाइस LG G7 ThinQ के अपग्रेड को अगले महीने होने वाले एमडब्ल्यूसी 2019 में लॉन्च कर सकती है। दक्षिण कोरियाई कंपनी के बारे अपने प्रोडक्शन को भी बढ़ाने की खबर आई है। इसकी वजह साफ नहीं हो सकी है। एलजी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को किस नाम से जाना जाएगा? यह अभी साफ नहीं है, संभवतः LG G8 या LG G8 ThinQ।

एंड्रॉयड अथॉरिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, LG अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2019 में लॉन्च करने के बारे में विचार कर रही है। इस इवेंट को 25-28 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो कंपनी 2017 के बाद मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मंच पर वापसी करेगी। याद रहे कि 2017 में एमडब्ल्यूसी में एलजी जी6 को लॉन्च किया गया था। एलजी जी6 के अपग्रेड एलजी जी7 थिंक को बीते साल मई महीने में पेश किया गया। रिपोर्ट में कंपनी की मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में वापसी की वजह नहीं बताई गई है। देखा जाए तो MWC कंपनियों के लिए अपने स्मार्टफोन दिखाने का बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। लेकिन कई बार कंपनियां अलग इवेंट करना पसंद करती हैं, क्योंकि एमडब्ल्यूसी जैसे इवेंट में कई ब्रांड के शोरगूल में चुनिंदा फोन खो जाते हैं।

LG G8 या LG G8 ThinQ के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। दिसंबर महीने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इस फोन में डिस्प्ले नॉच होगा। यह 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा। LG G8 की बिक्री मार्च महीने के मध्य में शुरू होने की बात की गई थी।

5G तकनीक की बात करें तो कंपनी एलजी जी8 के बाद एक और फोन लाने पर विचार कर रही है। इसमें नेक्स्ट जेन टेलीकॉम नेटवर्क के लिए सपोर्ट होगा। यह फोन एलजी की जी सीरीज़ का नहीं होगा। कंपनी एक नई सीरीज़ को मार्केट में उतारेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG G8, LG G8 ThinQ, LG

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.