LG अब भारत में बनाएगा ड्यूल इन्वर्टर AC कंप्रेशर्स

LG ने ग्रेटर नोएडा के मैन्युफैक्चिरंग प्लांट में ड्यूल इन्वर्टर एयर कंडीशनर कंप्रेशर्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग लाइन को शुरू किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मार्च 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • LG ने ड्यूल इन्वर्टर AC कंप्रेशर्स मैन्युफैक्चिरंग प्लांट शुरू किया है।
  • एलजी ने मैन्युफैक्चिरंग लाइन के लिए 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है।
  • एलजी इंडिया ने हमेशा बाजार और टेक्नोलॉजी नेतृत्व को मजबूत किया है।

LG ने ग्रेटर नोएडा में ड्यूल इन्वर्टर AC कंप्रेशर्स मैन्युफैक्चरिंग लाइन शुरू की है।

Photo Credit: LG

LG ने  मेक इन इंडिया मिशन के तहत अपने ग्रेटर नोएडा के मैन्युफैक्चिरंग प्लांट में ड्यूल इन्वर्टर एयर कंडीशनर कंप्रेशर्स की लोकल मैन्युफैक्चरिंग लाइन को शुरू किया है। इस नई लाइन के उद्घाटन के साथ एलजी भारत में अपना ड्यूल इन्वर्टर एयर कंडीशनर कंप्रेसर बनाने वाला पहला ब्रांड बन गया।

100 करोड़ का निवेश

करीबन 100 करोड़ रुपये के निवेश और 1 मिलियन से ज्यादा के वार्षिक प्रोडक्शन कैपेसिटी के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी और मशीनरी से लैस नया प्लांट, ड्यूल इन्वर्टर एयर कंडीशनर कंप्रेसर का निर्माण करने के लिए तैयार है। इस नए प्लांट से कंपनी को इंडस्ट्री में मार्केट लीडर बनने में ज्यादा मजबूती मिलेगी।

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मैन्युफैक्चिरंग एमडी ह्युनजिन ली ने कहा कि ''हम बीते 25 सालों से लगातार भारतीय बाजार की सेवा कर रहे हैं। उपभोक्ताओं को नवीनतम प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी लगातार प्रदान कर रहे हैं। हम प्रधानमंत्री के मेक इन इंडिया के दृष्टिकोण से पूरी तरह से जुड़े हुए हैं और हम स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग का लगातार विस्तार कर रहे हैं। हाल ही में हमने अपने पुणे मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में साइड बाय साइड रेफ्रिजरेटर का निर्माण शुरू किया है। अब हमने ग्रेटर नोएडा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में ड्यूल इन्वर्टर एयर कंडीशनर कंप्रेसर की मैन्युफैक्चरिंग लाइन का शुभारंभ कर दिया है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स का लक्ष्य भारत को एक पावरफुल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना है। हमने इस एयर कंडीशनर कंप्रेसर मैन्युफैक्चरिंग लाइन को स्थापित करने में लगभग 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हम लगातार स्थानीय कार्यक्रमों को मजबूत करने की ओर काम कर रहे हैं।''

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  6. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.