लेफोन डब्ल्यू7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व ख़ूबियां

लेफोन डब्ल्यू7 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व ख़ूबियां
ख़ास बातें
  • डु्अल सिम स्मार्टफोन दोनों सिम कार्ड पर 4जी सपोर्ट करता है
  • फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • लेफोन एक चीनी कंपनी है जिसे 2005 में शुरू किया गया था
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता लेफोन ने सोमवार को अपना डब्ल्यू7 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की कीमत 4,599 रुपये है। लेफोन डब्ल्यू7 स्मार्टफोन 22 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है।   

डुअल सिम सपोर्ट वाला लेफोन डब्ल्यू7 360 कस्टम रोम पर चलता है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित है। इसमें डुअल अकाउंट सपोर्ट, 360 सिक्योरिटी जैसे कई दूसरे फ़ीचर हैं। इस फोन में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। रैम 1 जीबी है।

लेफोन डब्ल्यू7 में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई, जीपीएस/ए-जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। सेंसर की बात करें तो इस फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।

यह फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। इनमें हिंदी, असमी, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकड़ी, मैथिली, मणीपुरी, मराठी, नेपाली, उड़िया, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलगू और उर्दू शामिल हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »