लेनेवो का ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन 2016 में होगा लॉन्च

लेनेवो का ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन 2016 में होगा लॉन्च
विज्ञापन
इस साल अगस्त महीने में लेनेवो के ऑनलाइन स्मार्टफोन ब्रांड ज़ूक का पहला हैंडसटे ज़ूक ज़ेड1 लॉन्च किया गया था। कंपनी के सीईओ ने अब जानकारी दी है कि इस हैंडसेट का अपग्रेडेड वर्ज़न ज़ूक ज़ेड2 अगले साल लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, लॉन्च की तारीख को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है।

कंपनी के सीईओ ने इस संबंध में जानकारी अपने वीबो प्रोफाइल पेज से दी। उन्होंने यह भी बताया है कि ज़ूक ज़ेड1 के यूज़र को जल्द एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर बेस्ड नए ज़ेडयूआई का अपडेट भी मिलेगा। अपडेट मार्च तक मिलने की संभावना है। नए ज़ेडयूआई का बीटा वर्ज़न अगले महीने तक उपलब्ध करा दिया जाएगा। वैसे, कंपनी के सीईओ ने इसकी पुष्टि नहीं की है कि ज़ूक ज़ेड2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट होगा या नहीं। यह चिपसेट मंगलवार को लॉन्च होने वाला है।

पिछले महीने ही सायनोजेन ओएस 12.1 से लैस ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उपलब्ध कराया गया था। इस हैंडसेट को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड कंपनी के अपने ज़ेडयूआई पर चलता है।

ज़ूक ज़ेड1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके फ्रंट पैनल पर होम बटन दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि ज़ेड1 स्मार्टफोन में मौजूद होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करता है। हाल ही में लॉन्च हुए कई फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह लेनेवो के ज़ूक ज़ेड1 हैंडसेट में भी यूएसबी टाइप-सी 3.0 पोर्ट मौजूद है।

डिवाइस 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर के साथ आता है। हैंडसेट में 3 जीबी का रैम है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 330 जीपीयू भी दिया गया है। डिवाइस डुअल नैनो-सिम कार्ड को सपोर्ट करता है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमर में सोनी का सेंसर (आईएमएक्स214) और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन मौजूद है। यह एक और फीचर है जो आम तौर हाई-एंड स्मार्टफोन देखने को मिलता है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। डिवाइस में 4100 एमएएच की बैटरी है। डिवाइस के व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x77.3x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »