Lenovo Z5s की तस्वीरें लीक, सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होगा छेद

Lenovo Z5s स्मार्टफोन की कुछ लाइव इमेज लीक हो गई हैं जो फोन के डिजाइन का खुलासा कर रही हैं।

Lenovo Z5s की तस्वीरें लीक, सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में होगा छेद
ख़ास बातें
  • सेल्फी कैमरे के लिए Lenovo Z5s के डिस्प्ले में होगा छेद
  • Samsung Galaxy A8s के डिस्प्ले में भी सेल्फी कटआउट डिजाइन
  • Lenovo Z5s की दो तस्वीरें हुई लीक
विज्ञापन
वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के बाद अब हैंडसेट निर्माता कंपनियां फुल स्क्रीन डिस्प्ले में सेल्फी कटआट डिजाइन देने पर काम कर रही हैं। हाल ही में लेनोवो ने इस बात को कंफर्म किया था कि कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। हाल ही में Lenovo Z5s स्मार्टफोन की कुछ लाइव इमेज लीक हो गई हैं जो फोन के डिजाइन का खुलासा कर रही हैं। लीक हुई लाइव तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि Lenovo Z5s स्मार्टफोन में भी Samsung Galaxy A8s और Huawei Nova 4 की तरह सेल्फी कैमरे और सेंसर के लिए डिस्प्ले में कटआउट डिजाइन होगा।

GsmArena की खबर में दिख रही Lenovo Z5s की दो लाइव इमेज को सबसे पहले SparrowsNews की रिपोर्ट में देखा गया था। तस्वीर में लेनोवो जे़ड5एस के साइड और टॉप में पतले बेजल दिख रहे हैं। याद करा दें कि, पिछले सप्ताह चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर Lenovo Z5s को ट्रिपल रियर कैमरे के साथ देखा गया था। Lenovo ने कंफर्म कर दिया है कि दिसंबर माह में Z5s स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल तारीख की घोषणा नहीं की है।
 
a2sqoch8

Photo Credit: Sparrows News

बता दें कि इस महीने के शुरुआत में सबसे पहले जानकारी मिली थी कि दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung इनफिनिटी-ओ डिजाइन वाले डिस्प्ले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। Samsung Galaxy A8s की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक हो चुके हैं। सैमसंग के बाद अब हाल ही में पता चला है कि Huawei भी सेल्फी कटआउट वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। सेल्फी कटआउट वाला हुवावे ब्रांड का यह हैंडसेट Huawei Nova 4 होगा। हुवावे भी नोवा 4 हैंडसेट को दिसंबर में लॉन्च कर सकती है लेकिन अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »