Lenovo Z5 आज होगा लॉन्च, बिना बेज़ल वाले डिस्प्ले के साथ दिए जा सकते हैं ये फीचर

Lenovo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Z5 मंगलवार को चाइना फिल्म डायरेक्टर सेंटर में लॉन्च होगा...

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 5 जून 2018 10:04 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Z5 आज देगा दस्तक
  • लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे से
  • Lenovo Z5 में एआई-डुअल कैमरा मॉड्यूल समेत आ सकते हैं ये फीचर

Lenovo Z5

Lenovo का लेटेस्ट स्मार्टफोन Z5 मंगलवार को चाइना फिल्म डायरेक्टर सेंटर में लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े ग्यारह बजे शुरू होगा। प्रमुख फीचर की बात करें तो Lenovo Z5 में बेज़ल-रहित डिस्प्ले, 95 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात दिया जाएगा। इसके अलावा Lenovo Z5 में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा। साथ ही मेटल फ्रेम देकर फोन को प्रीमियम लुक देने की कोशिश की गई है।

पिछली अफवाहों की मानें तो Lenovo Z5 में एआई-डुअल कैमरा मॉड्यूल देखा गया था। कंपनी ने इशारा दिया था कि इसमें 4टीबी का स्टोरेज दिया जाएगा, जो पार्टिकल तकनीक पर आधारित है। साथ ही फोन 45 दिन तक स्टैंडबाय मोड पर रहने की बात भी सामने आई थी। लेनेवो के वाइस प्रेसिडेंट चैंग चेंग ने दावा किया गया था कि Lenovo Z5 में यूज़र 2,000 एचडी मूवी, डेढ़ लाख म्यूज़िक फाइल और करीब 10 लाख तक तस्वीरें स्टोर कर सकते हैं। हालिया टीज़र में इशारा मिला था कि फोन में मेटल फ्रेम, ग्लास बॉडी और वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप होगा।

एक तरफ जहां सारी जानकारियां डिस्प्ले के इर्द-गिर्द आई थीं, नई लीक हुई तस्वीर इशारा करती है कि Lenovo Z5 में बॉटम बेज़ल होगा, जो फ्रंट कैमरा व अन्य सेंसर लेकर आ रहा है। चीनी सोशल साइट वीबो पर Lenovo Z5 के दो कैमरा सैंपल पोस्ट किए गए थे। दोनोंतस्वीरें कम रोशनी में वाटरमार्क के साथ ली गई थीं। इनसे लोगों को इशारा मिला था कि Lenovo Z5 का कैमरा कितना बेहतर है। वाटरमार्क से खुलासा हुआ था कि Lenovo Z5 में एआई-फीचर भी दिए जाएंगे।

Lenovo Z5 अभी तक आईं जानकारियों के हिसाब से तो एक शानदार फोन मालूम पड़ता है। लेकिन यह असल में कितना बेहतर होगा, यह इसके लॉन्च और हमारी पड़ताल के बाद ही सामने आएगा। कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी कोई ख़ास जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo Z5, Lenovo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.