Lenovo Z5s में होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और एंड्रॉयड पाई

Lenovo Z5s स्मार्टफोन को 18 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। कंपनी इस फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार टीज़र ज़ारी कर रही है।

Lenovo Z5s में होगा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर और एंड्रॉयड पाई
ख़ास बातें
  • Lenovo Z5s में होगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • पहले Lenovo Z5s को 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था
  • स्मार्टफोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
विज्ञापन
Lenovo Z5s स्मार्टफोन को 18 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है। कंपनी इस फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार टीज़र ज़ारी कर रही है। स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे होने की पुष्टि हो चुकी है। कुछ दिन पहले इस फोन की चीनी सर्टिफिकेशन TENAA पर लिस्ट भी किया गया था। अब Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट ने नया टीज़र पोस्टर जारी किया है जिसमें Lenovo Z5s में अब तक लॉन्च नहीं हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर होने की बात की गई है। इसके अलावा लेनोवो का यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा। इस पोस्टर से एक बार फिर फोन को 18 दिसंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है।

लेनोवो के इस अधिकारी ने लेनोवो ज़ेड5एस के कई टीज़र पोस्ट साझा किए हैं। दावा किया गया है कि Lenovo Z5s स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर, एंड्रॉयड पाई और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पोस्टर से साफ है कि फोन से 18 दिसंबर को पर्दा उठेगा। देखा जाए तो क्वालकॉम ने आधिकारिक तौर पर स्नैपड्रैगन 678 को लॉन्च नहीं किया है। हम इसे लेनोवो ज़ेड5एस के साथ ही पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर कंपनी की अपनी ज़ेडयूआई कस्टमाइज़ेशन के साथ आएगा।

पहले Lenovo Z5s को 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी ने 18 दिसंबर को इसे पेश करने की जानकारी दी। इस स्मार्टफोन को Huawei Nova 4 के बाद लॉन्च किया जाएगा जो अनोखे डिस्प्ले होल डिज़ाइन से लैस है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Lenovo Z5s स्मार्टफोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,120 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo Z5s, Lenovo Z5s Price, Lenovo Z5s Specifications, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »