Lenovo Z5s में होगा 8 जीबी से ज़्यादा रैम

Lenovo Z5s हैंडसेट 8 जीबी से ज़्यादा रैम से लैस होगा। एक तरह से यह फोन में 10 जीबी रैम होने की ओर इशारा है। 10 जीबी रैम एक तरह से फोन के गेमिंग डिवाइस होने का सबूत है।

Lenovo Z5s में होगा 8 जीबी से ज़्यादा रैम
ख़ास बातें
  • पहले Lenovo Z5s को 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था
  • Lenovo Z5s स्मार्टफोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है
  • 3,120 एमएएच की बैटरी से लैस हो सकता है लेनोवो ज़ेड5एस
विज्ञापन
लेनोवो के अगले स्मार्टफोन Lenovo Z5s के बारे में इंटरनेट पर कई जानकारियां पहले से उपलब्ध हैं। इसमें कंपनी का भी अहम योगदान है। स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर, एंड्रॉयड पाई और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जैसी जानकारियां तो Lenovo ने खुद ही टीज़र ज़ारी करके दे दी है। अब Lenovo ने एक बार फिर इस फोन के नए टीज़र ज़ारी किए हैं। कंपनी द्वारा चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर चार नए पोस्टर ज़ारी किए गए हैं।

टीज़र से खुलासा हुआ है कि Lenovo Z5s हैंडसेट 8 जीबी से ज़्यादा रैम से लैस होगा। एक तरह से यह फोन में 10 जीबी रैम होने की ओर इशारा है। 10 जीबी रैम एक तरह से फोन के गेमिंग डिवाइस होने का सबूत है। इसके अलावा फोन में दो पर्सनल असिस्टेंट होंगे। याद रहे कि Lenovo Z5s को 18 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। हमें पहले से पता है कि यह स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एंड्रॉयड पाई के साथ आएगा।

देखा जाए तो क्वालकॉम ने आधिकारिक तौर पर स्नैपड्रैगन 678 को लॉन्च नहीं किया है। हम इसे लेनोवो ज़ेड5एस के साथ ही पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके अलावा एंड्रॉयड पाई सॉफ्टवेयर कंपनी की अपनी ज़ेडयूआई कस्टमाइज़ेशन के साथ आएगा।

पहले Lenovo Z5s को 6 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद कंपनी ने 18 दिसंबर को इसे पेश करने की जानकारी दी। इस स्मार्टफोन को Huawei Nova 4 के बाद लॉन्च किया जाएगा जो अनोखे डिस्प्ले होल डिज़ाइन से लैस है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Lenovo Z5s स्मार्टफोन में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकता है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,120 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Z5s Specifications, Lenovo Z5s Feature
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »