लेनोवो वाइब के6 पावर भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 22 नवंबर 2016 10:57 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के6 पावर जल्द भारत में होगा लॉन्च
  • लेनोवो के6 पावर को के6, के6 नोट के साथ लॉन्च किया गया था
  • इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है
लेनोवो ने अपनी के-सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने से जुड़ी जानकारी का खुलासा कर दिया है। चीनी कंपनी ने ट्विटर पर एक टीज़र जारी किया है। इस टीज़र में लिखा है, ''हम जानते हैं, आप के-सीरीज़ में और ज्यादा प्रोडक्ट चाहते हैं। क्या आप आने वाले के-सीरीज़ के फोन का नाम पता लगा सकते हैं?''

कंपनी ने यह भी कहा कि के-सीरीज़ का अगला स्मार्टफोन 'किकऐस पावर' के साथ आएगा। और संकेत दिया गया है कि लेनोवो के6 पावर जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ने ट्विटर पर आने वाले के6 पावर की एक तस्वीर भी पोस्ट की।  

लेनोवो भारत में अपनी वाइब और मोटो सीरीज़ के तहत स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। इसलिए संभव है कि आधिकारिक तौर पर इस फोन को भारत में लेनोवो वाइब के6 पावर नाम से लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, कंपनी ने अभी फोन के लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

याद दिला दें, लेनोवो ने के6 पावर स्मार्टफोन बर्लिन में आयोजित आईएफए 2016 ट्रेड शो में के6 और के6 नोट स्मार्टफोन के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement

के6 पावर स्मार्टफोन डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। फोन मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इस फोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 430 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू है।
Advertisement

दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लेनोवो के6 में 5.5 इंच फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह फोन 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी/32 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में आता है। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लेनोवो के6 पावर की सबसे बड़ी ख़ासियत 4000 एमएएच की बैटरी है।

इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा भी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.