लेनोवो के बजट स्मार्टफोन वाइब के5 और वाइब के5 प्लस की पहली झलक

लेनोवो के बजट स्मार्टफोन वाइब के5 और वाइब के5 प्लस की पहली झलक
विज्ञापन
चीनी कंपनी लेनोवो ने ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में दो नए स्मार्टफोन वाइब के5 और वाइब के5 प्लस लॉन्च किये। बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो में हमने लेनोवो वाइब के5 और के5 प्लस की पहली झलक देखी। वीडियो में पहली नजर में देखें इन बजट स्मार्टफोन का लुक।

इन दोनों लेनोवो बजट स्मार्टफोन में डिस्प्ले रिजॉल्यूशन और प्रोसेसर के अलावा बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। इन दोनों स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट और 4जी एलटीई कनेक्टिविटी मौजूद है।

इन हैंडसेट में स्टीरियो साउंड के लिए एटम स्पीकर होने के कारण यूजर को शानदार ऑडियो अनुभव मिल सकेगा। वाइब के5 और के5 प्लस सिल्वर, ग्रे और गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे।

लेनोवो वाइब के5 की कीमत 8800 रुपये लगभग (129 डॉलर) और लेनोवो बाइब के5 प्लस की कीमत लगभग 10,200 रुपये (149 ड़लर) है। लेनोवो के दोनों नये स्मार्टफोन सिल्वर, ग्रे और गोल्ड कलर में मिलेंगे।


लेनोवो वाइब के5 में 5 इंच का फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। दो जीबी रैम है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो वाइब के5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

वहीं लेनोवो वाइब के5 प्लस में हार्डवेयर मॉड्यूल थोड़े ज्यादा शक्तिशाली हैं। इस स्मार्टफोन में (1080x1920पिक्सल) पांच इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 क्वाड-कोर प्रोसेसर और दो जीबी रैम है। इस फोन में भी 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

दोनों स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं।

इन दोनों स्मार्टफोन में 2750 एमएएच की बैटरी है। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »