लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आज

लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आज
विज्ञापन
लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन की पहली फ्लैश आज दोपहर दो बजे आयोजित होगी। यह सेल एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर आयोजित की जाएगी।

गौरतलब है कि लेनोवो वाइब के5 भारत में 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। सिर्फ़ रजिस्टर किए हुए यूज़र इस फ्लैश सेल में हिस्सा ले सकते हैं। कंपनी ने बताया है कि इस हैंडसेट के लिए 4 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिले हैं।

गौरतलब है कि लेनोवो वाइब के5 कंपनी का एक बजट हैंडसेट है जिसे इस साल की शुरुआत में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में लॉन्च किया गया था। इसके साथ कंपनी ने लेनोवो वाइब के5 प्लस को भी लॉन्च किया था जिसे मार्च महीने में भारत में 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया।

लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह 5 इंच के फुल-एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 415 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

लेनोवो वाइब के5 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जबकि सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं। 2700 एमएच की बैटरी हैंडसेट को पावर देने का काम करती है।

इसके अलावा लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन कंपनी की थियेटरमैक्स टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, यानी यूज़र इस हैंडसेट के साथ एंटवीआर हेडसेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »