लेनोवो वाइब के4 नोट बिना रजिस्ट्रेशन के मिलना शुरू

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अप्रैल 2016 15:38 IST
पिछले महीने फ्लैश सेल मॉडल के तहत लॉन्च किए गिए लेनोवो वाइब के4 नोट स्मार्टफोन सोमवार से बिना रजिस्ट्रेशन के मिलने लगा है। पहले की तरह यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडिया की साइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा वाइब के4 नोट स्मार्टफोन के नए व्हाइट कलर वेरिएंट को भी 11,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

(यह भी पढ़ें: लेनोवो वाइब के4 नोट के 5 नए फ़ीचर जानें और देखें तस्वीरें)

गौरतलब है कि लेनोवो ने अपने लोकप्रिय हैंडसेट के3 नोट का अपग्रेडेड वर्ज़न वाइब के4 नोट जनवरी महीने में 11,999 रुपये में लॉन्च किया था। इसके साथ कंपनी ने एक वर्चुअल रियालिटी हेडसेट भी उपलब्ध कराया था। इसकी कीमत 1,299 रुपये है।

फ्लैश सेल मॉडल को खत्म करने की जानकारी देते हुए पहले कंपनी ने बताया था कि 19 जनवरी से अब तक आयोजित फ्लैश सेल में इस हैंडसेट 1 लाख 80 हज़ार यूनिट बिके हैं। अब तक के4 नोट की सेल में हिस्सा लेने के लिए 11 लाख यूज़र ने रजिस्टर किया है।
Advertisement

याद दिला दें कि लेनोवो वाइब के4 नोट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी वाइब यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है।  हैंडसेट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है और इसके ऊपर गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन भी मौजूद है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 401 पीपीआई है और यूज़र को कलर बैलेंस करने का कंट्रोल भी मिलेगा। इसमें 64-बिट ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6753 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मल्टीटास्किंग को आसान बनाने का काम करेगा 3 जीबी का रैम।
Advertisement

इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है। लेनोवो के इस लेटेस्ट हैंडसेट का वज़न 158 ग्राम है और इसका सबसे पतला हिस्सा 3.8 मिलीमीटर का है। हैंडसेट में मौजूद है 3300 एमएएच की बैटरी जो क्विक चार्ज़िंग को भी सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में डुअल-फ्रंट स्पीकर मौजूद हैं और साथ में डॉल्बी एटमस ऑडियो।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.