लेनोवो वाइब सी ऑनलाइन उपलब्ध, जानें कीमत व स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 मई 2016 16:23 IST
लेनोवो की बाइब सीरीज के नए स्मार्टफोन का पता चला है। लेनोवो वाइब सी क्रोएशिया की एक ऑनलाइन वेबसाइट eKupi पर लिस्ट कर दिया गया है और यह प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। फोन को 698  एचआरके (क्रोएशियन कूना) , (करीब 7,000 रुपये) में लिस्ट किया गया है। वाइब सी 18 मई से मिलना शुरू हो जाएगा और ब्लैक कलर में मिलेगा। फिलहाल फोन के बारे में लेनोवो की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

4जी एलटीई  सपोर्ट वाले लेनोवो वाइब सी में 720x1280 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। फोन क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। लेनोवो के इस स्मार्टफोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। सिंगल माइक्रो-सिम सपोर्ट वाला यह फोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है।

बात करें कैमरे की तो लेनोवो वाइब सी स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर व 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले जीएसएमअरीना ने दी।

लेनोवो का यह नया बजट फोन 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाई-फाई ब्लटूथ वी4.0, जीपीआरएस/ईडीजीई, ए-जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप जैसे सेंसर दिए गए हैं। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करेगी।
Advertisement

लेनोवो की वाइब सीरीज भारत सहित दुनिया भर के बाजारों में खासी लोकप्रिय हुई है। चीनी कंपनी ने पिछले महीने ही बताया कि जनवरी में लेनोवो वाइब के4 नोट की बिक्री शुरू होने के बाद से अब तक इसकी 500,000 से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी हैं। लेनोवो वाइब के4 नोट के अलावा कंपनी ने खुलासा किया था कि वह वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट की भी 100,000 से ज्यादा यूनिट अमेज़न इंडिया के जरिए बेच चुकी है।
Advertisement

कंपनी ने हाल ही में भारत में 13,499 रुपये की कीमत पर ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लेनो ज़ूक ज़ेड1 की सबसे बड़ी खासियत एंड्रॉयड लॉलीपॉप 5.1.1 पर आधारित सायनोजेन ओएस 12.1 पर चलना है जिसका मतलब है कि यूजर को फोन कस्टमाइजेशन के लिए कई सारे विकल्प मिलेंगे।
 

Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  2. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  3. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  4. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  5. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  6. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  8. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  9. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.