लेनोवो वाइब बी बजट स्मार्टफोन लॉन्च होने की ख़बर, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मार्च 2017 16:40 IST
लेनोवो टेलीकॉम ने भारत में वाइब सीरीज़ का अपना नया बजट स्मार्टफोन वाइब बी लॉन्च कर दिया है। लेनोवो वाइब बी की कीमत 5,799 रुपये है। और यह मैट ब्लैक व मैट व्हाइट कलर में मिलेगा। मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम ने अपने सोशल मीडिया पेज पर सबसे पहले यह जानकारी दी। महेश टेलीकॉम के मुताबिक, यह फोन शुक्रवार से देशभर के रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होगा।

लेनोवो वाइब बी में  4.5 इंच (480x854 पिक्सल ) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735एम 64-बिट प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। इस स्टोरेज को 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

वाइब बी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।  यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिसके 11.3 घंटे तक का टॉक टाइम और 7.3 दिन तक का स्टैंड बाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस फोन का डाइमेंशन 132.5x 66 x 9.9 मिलीमीटर और वज़न 144 ग्राम है।

बात करें कैमरे की तो लेनोवो वाइब बी में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस, ए-जीपीएस, जीपीआरएस/एज, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। फोन में ग्रेविटी सेंसर भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.