Lenovo Smart Clock Essential लॉन्च, गूगल असिस्टेंट सपोर्ट से है लैस

Smart Clock Essential की कीमत EUR 59.99 (लगभग 5,200 रुपये) है, और इसे इस महीने की शुरुआत से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 2 सितंबर 2020 12:59 IST
ख़ास बातें
  • Smart Clock Essential में मिलेंगी अलार्म और रिमांडर सेट करने की सुविधा
  • लेनोवो स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल में मौजूद है बिल्ट-इन नाइट लाइट
  • लेनोवो स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल की सेल इस महीने की शुरुआत से ही शुरू हो जाएग

Lenovo Smart Clock Essential में दिया गया है फुल वॉयस सपोर्ट

Lenovo Smart Clock Essential को Lenovo Smart Clock के छोटे और किफायती वर्ज़न के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्ट क्लॉक (स्मार्ट घड़ी) इसेन्शल में आपको फुल वॉयस सपोर्ट के साथ बिल्ट-इन गूगल असिस्टेंट मिलेगा। सेटिंग अलार्म के अलावा इस स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल में आपको रिमाइंडर सेट करने की, शॉपिंग लिस्ट तैयार करने की, तापमान व मौसम की जानकारी प्राप्त करने की और घर के अन्य स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने की सुविधा प्राप्त होती है। यह स्मार्ट क्लॉक इस महीने की शुरुआत से ही खरीद के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

Lenovo का कहना है कि Lenovo Smart Clock Essential में आप एम्बिएंट सेंसर के जरिए रियल-टाइम की जानकारी को LED डिस्प्ले पर किसी भी एंगल व ब्राइटनेस पर देख सकते हैं। इसके अलावा, समय की जानकारी आप गूगल असिस्टेंट की मदद से भी पूछ सकते हैं।
Advertisement

लेनोवो स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल की कीमत EUR 59.99 (लगभग 5,200 रुपये) है, और इसे इस महीने की शुरुआत से खरीदा जा सकेगा।

अलार्म को आप बटन व वॉयस कमांड की सहायता से भी सेट कर सकते हैं। स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल बिल्ट-इन नाइट लाइट और इंटीग्रेटिड यूएसबी पोर्ट के साथ आता है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया लेनोवो स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल का इस्तेमाल अन्य स्मार्ट होम डिवाइस को कंट्रोल करने के लिए भी किया जा सकता है। स्मार्ट क्लॉक और गूगल असिस्टेंट का इस्तेमाल करते हुए आप लाइट को कम करने, म्यूज़िक व पोडकास्ट प्ले करने जैसी डिमांड कर सकते हैं।
Advertisement

नया प्रोडक्ट Lenovo Smart Clock का ही अपग्रेडिड वर्ज़न है, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था।
 

Lenovo Smart Clock Essential specifications

लेनोवो स्मार्ट क्लॉक इसेन्शल 4 इंच एलईडी डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें 31 lumens की ब्राइटनेस है और यह Amlogic A113X प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा इसमें 1.5 इंच 3 वॉट स्पीकर के साथ दो माइक्रोफोन भी मौजूद है। ये स्मार्ट स्पीकर 4 जीबी रैम और 512 एमबी eMMC स्टोरेज से लैस हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11ac और ब्लूटूथ वी5.0 सपोर्ट मौजूद है। इसके अलावा, इसमें माइक्रोफोन म्यूट टॉगल, प्ले, अलार्म और वॉल्यूम कंट्रोल के लिए बटन दिए गए हैं। स्पीकर का माप 121x64x83mm है और वज़न 240 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • Design
  • Smart Features
  • Audio Quality
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, functional and efficient clock display

  • Full-fledged Google Assistant functionality

  • USB port to charge other devices

  • Useful night light built-in
  • Bad
  • Poor sound quality

  • Microphones work well only from up close
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

Smart Clock Essential

Color

Soft Touch Grey

Display included

हां
रिव्यू
  • Design
  • Smart Features
  • Audio Quality
  • Value For Money
  • Good
  • Looks and feels great
  • Google Assistant and connected services work well
  • Visual cues for some basic functions
  • USB port to charge other devices
  • Bad
  • A bit expensive for what's on offer
  • Sound quality is poor
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Model

Smart Clock

Display included

हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  4. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  8. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  10. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.