Lenovo Z6 Pro, K10 Note और A6 Note भारत में 5 सितंबर को होंगे लॉन्च

Lenovo लंबे समय बाद भारतीय मार्केट में वापसी कर रही है। लेनोवो ज़ेड6 प्रो कंपनी का फ्लैगशिप हैंडसेट है।

Lenovo Z6 Pro, K10 Note और A6 Note भारत में 5 सितंबर को होंगे लॉन्च

Lenovo Z6 Pro, K10 Note और A6 Note भारत में 5 सितंबर को होंगे लॉन्च

ख़ास बातें
  • Lenovo Z6 Pro की अहम खासियत है कैमरा सेटअप
  • लेनोवो के10 नोट और लेनोवो ए6 नोट के स्पेसिफिकेशन अभी उपलब्ध नहीं
  • लेनोवो के10 नोट में होंगे तीन रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Lenovo भारत में 5 सितंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी Lenovo Z6 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसके अतिरिक्त कंपनी नए Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note को भी पेश रेगी। लेनोवो ज़ेड6 प्रो कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर चीनी मार्केट में उतारा जा चुका है। Lenovo K10 Note और Lenovo A6 Note को सबसे पहले भारतीय मार्केट में लाया जा रहा है। कंपनी ने फिलहाल विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। इनवाइट इमेज से पता चला है कि लेनोवो के10 नोट में तीन रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसी तरह से लेनोवो ए6 नोट में दो रियर कैमरे, वाटरड्रॉप नॉच और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

याद रहे कि लेनोवो ज़ेड6 प्रो को इस साल अप्रैल में ही लॉन्च किया गया था। इसमें 6.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ ग्रााफिक्स के लिए एड्रेनो 640 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के तीन विकल्प हैं- 6 जीबी/ 8 जीबी/ 12 जीबी।

Lenovo Z6 Pro की अहम खासियत है कैमरा सेटअप। स्मार्टफोन एआई से लैस चार रियर कैमरों के साथ आता है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का एफ/ 1.8 अपर्चर वाला प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। यह वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है और साथ में एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। ToF (टाइम ऑफ फ्लाइट) कैमरा और पीडीएएफ सेंसर को भी फोन का हिस्सा बनाया गया है। Lenovo के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

लेनोवो के10 नोट और Lenovo A6 Note के स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, इनवाइट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश का ज़िक्र है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिख रहा है। लेनोवो ए6 नोट में वाटरड्रॉप नॉच, दो रियर कैमरे और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »