Lenovo S5 लॉन्च, दो रियर कैमरे और फुलव्यू डिस्प्ले से है लैस

लेनोवो एस5 स्मार्टफोन चीन में आयोजित हुए एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। इस हैंडसेट में प्रमुक तौर पर शामिल है 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 मार्च 2018 12:11 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो एस5 स्मार्टफोन चीन में आयोजित हुए इवेंट में लॉन्च
  • 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरे से लैस है हैंडसेट
  • 2.5 डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा, फेस अनलॉक फीचर भी फोन का हिस्सा

Lenovo S5

लेनोवो एस5 स्मार्टफोन चीन में आयोजित हुए एक इवेंट में लॉन्च कर दिया गया। इस हैंडसेट में प्रमुख तौर पर शामिल है 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरे। Lenovo S5 में फुल मेटल बॉडी है। 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा, फेस अनलॉक फीचर और कैपसिटिव बटन की जगह गेस्चर आधारित यूआई सुविधा दी गई है। इसी इवेंट में लेनोवो ने दो नए बजट स्मार्टफोन से भी पर्दा उठाया। ये स्मार्टफोन हैं Lenovo K5 और K5 Play। दोनों में डुअल रियर कैमरे दिए गए हैं।
 

Lenovo S5 कीमत

Lenovo S5 की कीमत 999 चीनी युआन, तकरीबन 10,300 रुपये है। यह कीमत 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। वहीं, 3 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,199 चीनी युआन, तकरीबन 12,400 रुपये है। 4 जीबी रैम वेरिएंट के लिए ग्राहक को चुकाने होंगे 1,499 चीनी युआन, तकरीबन 15,400 रुपये। तीनों फोन का रजिस्ट्रेशन कंपनी की साइट पर करवाया जा सकता है। इनकी सेल 23 मार्च से शुरू हो रही है। फोन ब्लैक, रेड वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे।
 

Lenovo S5 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला लेनोवो एस5 एंड्रॉयड ओ पर आधारित ज़ेडयूआई 3.7 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। 2.5डी कर्व्ड ग्लास की सुरक्षा इसमें दी गई है। फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन 3 जीबी व 4 जीबी रैम विकल्प के साथ आया है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। दोनों कैमरे 13-13 मेगापिक्सल  वाले हैं। जुगलबंदी के लिए दिया गया है ऑटोफोकस फीचर व एफ/2.2 अपर्चर। कैमरे का साथ देता है डुअल कलर टेंपरेचर फ्लैश। दोनों कैमरे बोकेह इफेक्ट से भी लैस हैं। फ्रंट की बात करें तो यह कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह फिक्स्ड फोकस कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। साथ ही 80.2 डिग्री का वाइड एंगल लेंस भी इसमें दिया गया है।

Lenovo S5 32 जीबी व 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ आया है। सभी में स्टोरेज को बढ़ाए जाने की सुविधा मौज़ूद है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी और 3.55 मिलीमीटर का हेडफोन जैक दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर पैनल में दिया गया है, जिसके बेहद सटीक होने का दावा किया गया है। फोन का वज़न 155 ग्राम का है। बैटरी 3000 एमएएच की है। दावा किया गया है कि 10 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक इसमें इस्तेमाल की गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.