Lenovo K8 Note लॉन्च किए जाने से पहले Lenovo K8 Plus बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

Lenovo K8 Plus को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किए जाने के बाद अफवाहों और कयासों का बाज़ार गर्म हो गया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अगस्त 2017 13:03 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 नोट को जल्द ही लॉन्च किया जाना है
  • इस बीच लेनोवो के8 प्लस को लेकर जानकारियां सामने आने लगी हैं
  • गीकबेंच बेंचमार्क साइट से Lenovo K8 Plus के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
लेनोवो के8 नोट को जल्द ही लॉन्च किया जाना है। इस बीच लेनोवो के8 प्लस को लेकर जानकारियां सामने आने लगी हैं। याद रहे कि Lenovo K8 Note को भारत में बुधवार को लॉन्च किया जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। दूसरी तरफ, Lenovo K8 Plus को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किए जाने के बाद अफवाहों और कयासों का बाज़ार गर्म हो गया।

गीकबेंच बेंचमार्क साइट की लिस्टिंग से Lenovo K8 Plus स्मार्टफोन के  स्पेसिफिकेशन के बारे में बहुत कुछ पता नहीं चल पाया है। शुरुआती जानकारी के आधार पर कह सकते हैं कि यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 चिपसेट का इस्तेमाल होगा। बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किए गए लेनोवो के8 प्लस की लिस्टिंग से यह भी पता चला कि फोन में 3 जीबी रैम होगा। इस लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी टेकहूक ने दी।

इतना तो साफ है कि लेनोवो के8 प्लस भी स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेगा। दरअसल, चीनी कंपनी ने हाल ही में गैजेट्स 360 को बताया था कि ग्राहकों की प्रतिक्रिया लेने के बाद लेनोवो ने वाइब प्योर यूआई को बंद करने का फैसला किया है। अब लेनोवो के हैंडसेट स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेंगे। इसकी शुरुआत लेनोवो के8 नोट से होगी जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। वैसे, कंपनी एंड्रॉयड ओएस को थोड़ा-बहुत कस्टमाइज़ भी करेगी। कंपनी का मानना है कि स्टॉक एंड्रॉयड पर जाने के बाद हैंडसेट की परफॉर्मेंस बेहतर होगी और अपडेट भी तेजी से ज़ारी होंगे।

अभी तो Lenovo K8 Plus के बारे में यह ही पता है। हम यह भरोसे के साथ कह सकते हैं कि आने वाले दिनों इस फोन के बारे में और जानकारियां सामने आएंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  4. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  6. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  7. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  8. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  9. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  10. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.