लेनोवो के6 पावर के टॉप फ़ीचर जानें

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 नवंबर 2016 16:22 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के6 पावर की कीमत 9,999 रुपये है
  • इस फोन में 3 जीबी रैम, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000 एमएएच की बैटरी है
  • फोन में 13 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
लेनोवो ने मंगलवार को भारत में अपनी 'के' सीरीज़ के तहत अपना नया स्मार्टफोन के6 पावर लॉन्च कर दिया। लेनोवो के6 पावर की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर 6 दिसंबर से ओपन सेल में दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। फोन डार्क ग्रे, गोल्ड और सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा।

लेनोवो अब तक के सीरीज़ में के3  नोट, वाइब के4 और के5 नोट लॉन्च कर चुकी है। क्या लेनोवो यह नया के6 पावर बजट स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 3 और लेईको ले2 को टक्कर दे पाएगा? आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन के अहम फ़ीचर के बारे में।
Advertisement
 
बैटरी
जैसा कि नाम से ज़ाहिर है के6 पावर में 4000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि के6 पावर की बैटरी 48 घंटे तक टॉक टाइम और 649 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम मिलेगा। इसके अलावा 96.5 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक व 13.6 घंटे तक का वीडियोप्ले बैक मिलने का दावा भी किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने 12.6 घंटे तक वेब सर्फिंग किए जाने का दावा किया है। इसके अलावा इस फोन में एक अल्टीमेट पावर सेविंग फ़ीचर है जो डेटा और बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को बंद कर बैटरी बचाता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 3 घंटे तक बैटरी लाइफ बढ़ा सकता है।

रैम व स्टोरेज
इस फोन में 3 जीबी रैम है। इसके अलावा फोन में 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन रिवर्स चार्जिंग फ़ीचर के साथ आता है यानी फोन से किसी दूसरे डिवाइस को भी चार्ज किया जा सकता है।

कैमरा
Advertisement
के6 पावर में 13 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स258 रियर कैमरा है। कैमरा पीडीएएफ, ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा मैनुअल प्रो मोड, स्लो मोशन मोड और टाइम लैप्स जैसे मोड भी हैं। इस फोन में 8 मेगापिक्सल सोनीआईएमएक्स 218 फ्रंट सेंसर है। सेल्फी कैमरा वाइड एंगल लेंस, ऑटो ब्यूटिफिकेशन, मल्टीपल स्नैप मोड्स जैसे मोड के साथ आता है।

डुअल ऐप्स
Advertisement
लेनोवो ने के6 पावर एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर लेनोवो प्योर यूआई स्किन दी गई है। प्योर यूआई पहले से ज्यादा व्यवस्थित है और इसमें पहले से ज्यादा बेहतर फ़ीचर दिए गए हैं। इसमें डुअल ऐप्स और लॉंग स्क्रीनशॉट फ़ीचर हैं। डुअल ऐप्स का मतलब है कि के6 पावर में एक साथ दो व्हाट्सऐप चला सकते हैं। यानी जिस भी ऐप को दो अकाउंट के साथ इस्तेमाल करना चाहते हैं, सेटिंग में जाकर डुअल विकल्प को चेक कर दें।

थियएटर मैक्स और डॉल्बी एटमॉस
Advertisement
लेनोवो के6 पावर में थिएटर मैक्स टेक्नोलॉजी और डॉल्बी एटमॉस स्पीकर दिए गए हैं। डुअल स्टीरियो स्पीकर। कंपनी का दावा है कि कि नए के6 पावर में दिए गए डॉल्बी एटमॉस स्पीकर से तेज, साफ और दमदार आवाज मिलेगी। कंपनी का कहना है कि इन स्पीकर के साथ यूज़र को बेहतरीन मल्टीमीडिया अनुभव मिलेगा। इसके अलावा थिएटरमैक्स टेक्नोलॉजी के साथ वीआर के जरिए गेम खेलने और मूवी देखने का भी शानदार अनुभव मिलने का दावा किया गया है।

सिक्योरिटी
फिंगरप्रिंट सेंसर से फोन को अनलॉक करने के साथ ही कई दूसरे काम भी किया जा सकता है। फिंगरप्रिंट से ऐप लॉक किए जा सकते हैं। यानी फिंगरप्रिंट सेंसर से हर एक ऐप को अलग-अलग लॉक किया जा सकता है। इसके अलावा सेल्फी भी क्लिक की जा सकती है।

कीमत
अब बात लेनोवो के6 पावर के दाम की। लेनोवो ने अपने नए के6 पावर स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर वाले बजट सेगमेंट में रखा है। फिंगरप्रिंट सेंसर, 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी और 3 जीबी रैम जैसे फ़ीचर वाले इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत के साथ लेनोवो के6 पावर की टक्कर शाओमी रेडमी नोट 3 से होगी।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  5. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.