लेनोवो के6 पावर की पहली झलक

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 30 नवंबर 2016 17:47 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के6 पावर की कीमत है 9,999 रुपये
  • यह हैंडसेट 4000 एमएएच की बैटरी से लैस है
  • लेनोवो के इस फोन की बिक्री 6 दिसंबर से शुुरू होगी
लेनोवो ने मंगलवार को अपना नया स्मार्टफोन लेनोवो के6 पावर लॉन्च किया। इसकी कीमत 9,999 रुपये है। यह सिल्वर, गोल्ड व डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। हैंडसेट की बिक्री एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।

लेनोवो के6 पावर को कंपनी के द्वारा इंटरटेनमेंट डिवाइस के तौर पर प्रोजेक्ट किया जा रहा है। बिना किसी रुकावट इंटरटेनमेंट सुनिश्चित करने के लिए कंपनी ने 4000 एमएएच की बैटरी को इसका हिस्सा बनाया है। हमने लॉन्च इवेंट में इस हैंडसेट के साथ कुछ वक्त बिताया। पहली झलक में यह फोन हमें कैसा लगा? आपको बताते हैं।
Advertisement


लेनोवो के6 पावर में बड़ी बैटरी दी गई है, यह देखते हुए आपकी नज़र सबसे पहले इसकी बनावट पर जाती है। यह भारी-भरकम नहीं है। डाइमेंशन 141.90x70.30x9.30 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम। आज के स्तर के हिसाब से इसे स्लिम नहीं कहा जा सकता, लेकिन हमें इसे एक हाथ से इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं हुई। डिज़ाइन की बात करें तो लेनोवो ने कुछ भी अनोखा करने की कोशिश नहीं की है। लेकिन के6 पावर अपने कीमत से ज़्यादा प्रीमियम होने का एहसास देता है। इसका श्रेय मेटल बॉडी को जाता है।
Advertisement

(जानें: लेनोवो के6 पावर के टॉप फ़ीचर)

5 इंच फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है। हमने डिस्प्ले को शार्प पाया, लेकिन हम इसे बाहर की रोशनी में टेस्ट नहीं कर सके। हैंडसेट के फ्रंट पैनल पर कोई फिज़िकल बटन नहीं है। होम, बैक और रीसेंट के लिए तीन कैपेसिटिव बटन दिए गए हैं। वॉल्यूम और पावर बटन डिवाइस के बायें किनारे पर मौज़ूद हैं। एक हाथ से इस्तेमाल करने के दौरान इन तक पहुंचना आसान था।
Advertisement
 

स्मार्टफोन के रियर हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद है। रियर कैमरे में सोनी आईएमएक्स258 सेंसर है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। इसमें वाइड एंगल लेंस के साथ आईएमएक्स219 सेंसर दिया गया है। के6 पावर के साथ बिताए थोड़े वक्त में हम दोनों ही कैमरे को इसका सकारात्मक पक्ष मानेंगे।
Advertisement

प्रोफेशनल के साथ नौसिखिये यूज़र के लिए फोन के कैमरा ऐप में कई किस्म के मोड दिए गए हैं। आम यूज़र को खास मोड के ज़रिए अच्छी तस्वीरें लेने के तरीके के बारे में कुछ टिप्स भी दिए गए हैं। वहीं, प्रोफेशनल यूज़र अपनी चाहत के अनुसार सेटिंग्स में बदलाव कर बेहतर तस्वीरें ले सकते हैं।
 

लेनोवो ने फोन में नया सिक्योरिटी फ़ीचर दिया है जिसकी मदद से फिंगरप्रिट या पासकोड के ज़रिए चुनिंदा ऐप को लॉक किया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि फिंगरप्रिंट स्कैनर काफी तेज है और इसकी मदद से स्टैंडबाय मोड से डिवाइस को मात्र 0.3 सेकेंड में अनलॉक करना संभव है। हम इन दावों की जांच तो रिव्यू के दौरान ही कर पाएंगे।
Advertisement

डिवाइस एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी के वाइब प्योर यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट के साथ बिताए सीमित समय में हमने डिवाइस की परफॉर्मेंस में कोई कमी नहीं पाई। अफसोस की बात यह है कि टेस्टिंग के लिए हैंडसेट पर ज़्यादा ऐप मौज़ूद नहीं थे। ऐसे में हम इसके बारे में विस्तार से रिव्यू में ही लिख पाएंगे।
 

इस कीमत में लेनोवो के6 पावर की टक्कर शाओमी रेडमी 3एस प्राइम और कूलपैड नोट 5 से होगी जो क्रमशः 8,999 और 10,999 रुपये में मिलते हैं। इन दोनों फोन में ज़्यादा बड़ी बैटरियां हैं, लेकिन के6 पावर भी कई मामले में बेहतर है। शाओमी रेडमी 3एस प्राइम एचडी (720x1280 पिक्सल) स्क्रीन  आता है तो कूलपैड नोट 5 फुल-एचडी रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है, लेकिन इसकी कीमत ज़्यादा है।

लेनोवो के6 पावर स्मार्टफोन की बिक्री 6 दिसंबर को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। फोन की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानने के लिए आपको रिव्यू का इंतज़ार करना होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo K6 Power Launched, Lenovo K6 Power Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.