लेनेवो के4 नोट में होगा 3 जीबी रैम, कंपनी ने जारी किया टीज़र

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2015 13:26 IST
हमने आपको पहले ही इस साल के लोकप्रिय हैंडसेट लेनेवो के3 नोट के नए वर्ज़न लेनेवो के4 नोट को जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किए जाने की जानकारी दी थी। दरअसल, चीन की टेक्ननोलॉजी कंपनी लेनेवो पिछले कुछ दिनों में इस हैंडसेट के टीज़र सोशल मीडिया पर जारी किए हैं। अब तक नए हैंडसेट के ज्यादातर फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन से पर्दा तो नहीं उठाया गया है, लेकिन अब कंपनी ने इस फैबलेट में रैम की पुष्टि की है।

ट्विटर पर पोस्ट किए गए टीज़र में कंपनी ने बताया है कि के4 नोट 3 जीबी के रैम के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि के3 नोट 2 जीबी रैम के साथ आता है। टीज़र तो यही इशारा कर रहे हैं कि लेनेवो के4 नोट बजट सेगमेंट में शानदार स्पेसिफिकेशन वाला डिवाइस होगा। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि लेनेवो के4 नोट को भारत में 5 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। लेनेवो ने इससे पहले हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर और फुल-मेटल बॉडी होने की जानकारी दी थी।

लेनेवो के3 नोट को इस साल जून महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट को खासा सराहा गया। लेनेवो ने दावा किया था कि उसने भारत में के3 नोट के 12 लाख से ज्यादा यूनिट बेचे हैं।

याद दिला दें कि लेनेवो के3 नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6752 चिपसेट और 2 जीबी का रैम मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट के अन्य फ़ीचर में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल है। हैंडसेट को पावर देती है 2900 एमएएच की बैटरी। इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, 3जी, वाई-फाई और अन्य स्टेंडर्ड कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.