Lenovo K10 Plus लॉन्च हुआ भारत में, तीन रियर कैमरे से है लैस

Lenovo K10 Plus में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। लेनोवो के10 प्लस में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 सितंबर 2019 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo ने फोन में 4,050 एमएएच की बैटरी दी है
  • Lenovo K10 Plus में स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर दी गई है
  • Lenovo K10 Plus की बिक्री होगी 30 सितंबर से

Lenovo K10 Plus की कीमत है 10,999 रुपये

Lenovo K10 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी कंपनी ने लेनोवो के10 प्लस का सिर्फ एक ही वेरिएंट मार्केट में उतारा है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। लेनोवो के अन्य स्मार्टफोन की तरह लेनोवो के10 प्लस भी एंड्रॉयड पाई पर आधारित ज़ेडयूआई पर चलेगा। स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच दिए गए हैं। लेनोवो के10 प्लस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं। फोन क्विक चार्ज को सपोर्ट करता है।
 

Lenovo K10 Plus price in India

लेनोवो के10 प्लस के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जाएगा। फोन को ब्लैक और स्प्राइट रंग में बेचा जाएगा। याद रहे कि फ्लिपकार्ट पर लेनोवो के10 प्लस का टीज़र पहले ही ज़ारी किया है। इस स्मार्टफोन की बिक्री भारत में 30 सितंबर को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी।
 

Lenovo K10 Plus specifications, features

डुअल-सिम लेनोवो के10 प्लस एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। इसमें 6.22 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

लेनोवो के10 प्लस में तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस से लैस है। पिछले हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है, वाइड-एंगल लेंस के साथ। तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसिंग के लिए है। स्मार्टफोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Lenovo K10 Plus की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर का इसका हिस्सा हैं।

Lenovo ने फोन में 4,050 एमएएच की बैटरी दी है और यह 10 वॉट की क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डाइमेंशन 158.26x75.77x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.