लेनोवो ए7000 यूज़र के लिए खुशखबरी, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट मिलना शुरू

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2016 13:11 IST
लेनोवो ने हाल ही में अपने के3 नोट स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो अपडेट जारी किया था। अब कंपनी ने भारत में ए7000 यूजर के लिए एंड्रॉयड अपडेट जारी किया है।

यह अपडेट ओवर-द-एयर (ओटीए) पर उपलब्ध है, हालांकि यूजर मैनुअली भी सेटिंग > अबाउट फोन > सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट देख सकते हैं। यह अपडेट लगभग 1.3 जीबी साइज़ में है, इसलिए हम यूजर को सलाह देते हैं कि अपडेट डाउनलोड करते समय वाई-फाई नेटवर्क का इस्तेमाल करें। खबरों के मुताबिक (वाया फोनराडार) लेनोवो ए7000 पर बिल्ड नंबर A7000-a_S153_151127_ROW_TO_A7000-a_S223_160405_ROW के साथ नया अपडेट हो रहा है।
Advertisement

लेकिन, फोन में फिलहाल इस अपडेट के बाद आने वाले बदलाव के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। याद दिला दें, लेनोवो ए7000 को पिछले साल अप्रैल में एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप के साथ लॉन्च किया गया था। इस फोन में वाइब यूआई स्किन दी गई थी। पिछले साल, लेनोवो ने भारत में लेनोवो ए7000 समेत भारत में 10 लाख 4जी स्मार्टफोन बेचने का दावा किया था।

फिलहाल हम नहीं जानते कि एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो अपडेट के साथ फोन में ऐप परमिशन, गूगल नाउ ऑन टैप, एंड्रॉयड पे मोबाइल पेमेंट सिस्टम जैसे फीचर बदलेंगे या नहीं। लेनोवो के3 नोट में मार्शमैलो अपडेट के बाद सबसे बड़ा फीचर थिएटर मैक्स टेक्नोलॉजी का आना था।
Advertisement

पिछले हफ्ते ही लेनोवो फैब स्मार्टफोन-टैबलेट हाइब्रिड को 11,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ था। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और इसमें 6.98 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 64-बिट 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Lenovo, Lenovo A7000, Lenovo A7000 Specifications, Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.