पॉपुलर कैमरा कंपनी Leica ने लॉन्च किया Leitz Phone 3 स्मार्टफोन, इसके सामने डिजिटल कैमरा फेल!

Leitz Phone 3 की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम है, तो शुरुआत इसी से करते हैं। फोन में बैक में एक बड़ा सर्कुलर मॉड्यूल मिलता है, जिसमें सिंगल कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2024 19:15 IST
ख़ास बातें
  • इसका मेन कैमरा 6x डिजिटल जूम के साथ वाइड-एंगल 47.2-मेगापिक्सल लेंस है
  • इसे प्रभावशाली लेंस एक बड़े 1-इंच CMOS इमेज सेंसर के साथ जोड़ा गया है
  • सेंसर 19 mm फोकल लेंथ के साथ आता है

Leica Leitz Phone 3 की सेल केवल जापान में होगी

Leica, एक पॉपुलर कैमरा और लेंस निर्माता, Leitz Phone 3 को मार्केट में लाया है, जो कंपनी के दावे अनुसार जबरदस्त कैमरा  टेक्नोलॉजी से लैस है। न केवल फोटोग्राफी के लिए, बल्कि कंपनी ने इसे सभी तरह के यूजर्स की जरूरतों को फोकस करते हुए दमदार हार्डवेयर से भी लैस बनाया है। फोन Snapdagon 8 Gen 2 प्रोसेसर, 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 6.6-इंच WUXGA+ Pro IGZO OLED डिस्प्ले मिलता है। फोन को पावर 5,000mAh बैटरी से मिलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम है, जिसमें बैक में एक 1-इंच साइज का 47.2-मेगापिक्सल CMOS इमेज सेंसर शामिल है। चलिए इसकी सभी खासियतों के बारे में जानते हैं।

Leica ने जापान के लिए एक्सक्लूसिव Leitz Phone 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी सेल 19 अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत की घोषणा नहीं की है और न ही अभी तक इसके भारत सहित अन्य ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने को लेकर किसी प्राकर की जानकारी शेयर की गई है।

Leitz Phone 3 की सबसे बड़ी खासियत इसका कैमरा सिस्टम है, तो शुरुआत इसी से करते हैं। फोन में बैक में एक बड़ा सर्कुलर मॉड्यूल मिलता है, जिसमें सिंगल कैमरा मिलता है। यह मेन कैमरा 6x डिजिटल जूम के साथ वाइड-एंगल 47.2-मेगापिक्सल लेंस है। कम रोशनी में बेहतर प्रदर्शन के लिए इसे प्रभावशाली लेंस एक बड़े 1-इंच CMOS इमेज सेंसर के साथ जोड़ा गया है। सेंसर 19 mm फोकल लेंथ के साथ आता है, जो Galaxy S24 Ultra जैसे ज्यादातर फ्लैगशिप्स के मेन और अल्ट्रावाइड के बीच की फोकल लेंथ है।

Leica ने स्मार्टफोन फोटोग्राफी को एक कदम आगे ले जाने के लिए Leitz Phone 3 में "Leitz Looks" सॉफ्टवेयर सूट शामिल किया है, जो आपको तीन पॉपुलर Leica M-लेंस के सिग्नेचर एस्थेटिक्स को प्राप्त करने की सुविधा देता है। इनमें Noctilux-M, Summilux-M 28mm और Summilux-M 35mm शामिल हैं। 
Advertisement

कंपनी के अनुसार, ये यूनिक फीचर साधारण फिल्टर से परे है। "वैरिएबल अपर्चर" फंक्शन आपको विभिन्न अपर्चर वैल्यू का अनुकरण करने देता है, जिससे आपको बोकेह, विग्नेटिंग और स्पॉटलाइट इफेक्ट पर बेहतर कंट्रोल्स मिलते हैं, जिसके परिणामस्वरूप रियलेस्टिक लाइटिंग, सटीक ऑब्जेक्ट सेपरेशन और अचूक लाइका कलर पैलेट के साथ बेहतरीन तस्वीरों को कैप्चर करने का मौका मिलता है।
Advertisement

इसमें फ्रंट कैमरा इफेक्टिव पिक्सल काउंट से लैस 12.6-मेगापिक्सल CMOS इमेज सेंसर है, जिसमें f/2.3 अपर्चर 27 mm फोकल लेंथ के साथ मिलता है। यह कैमरा 8x तक डिजिटल जूम करने की क्षमता रखता है।

कैमरों के अलावा, अन्य हार्डवेयर भी किसी फ्लैगशिप से कम नहीं है। फोन में Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ 12GB तक रैम और 512GB स्टोरेज को जोड़ा गया है। स्टोरेज को microSDXC कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.6-inch WUXGA+ (2730 × 1260 pixels) Pro IGZO OLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें Type-C पोर्ट के साथ 3.5 mm ऑडियो जैक मिलता है। फोन Wi-Fi IEEE802.11a/b/g/n/ac/ax, Bluetooth 5.3, NFC, फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, IPX5-IPX8 बिल्ड और 5,000mAh बैटरी शामिल हैं। इसका माप 77 × 161 × 9.3 mm और वजन 209 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.