लेईको ले 2, ले मैक्स 2 के लिए आज से रजिस्ट्रेशन शुरू, 28 जून को होगी पहली फ्लैश सेल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2016 17:35 IST
लेईको ले 2 और ले मैक्स खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। चीन की इंटरनेट और प्रौद्योगिकी कंपनी लेईको ने शुक्रवार को बताया कि कि ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोनों की पहली फ्लैश सेल 28 जून से होगी। दोनों डिवाइस के लिए सोमवार से फ्लिपकार्ट और लेमॉल पर रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। कंपनी ने अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट लेमॉल हाल में ही भारत में लांच की है।

ले 2 और ले मैक्स 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 28 जून तक चलेगा। ले 2 का रजिस्ट्रेशन सुबह 11 बजे और ले मैक्स 2 का रजिस्ट्रेशन दोपहर एक बजे बंद होगा।

लेईको इंडिया के स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार के मुख्य संचालन अधिकारी अतुल जैन ने कंपनी के बयान में कहा, "हमें विश्वास है कि अपनी श्रेणी में सर्वोत्तम खूबियों और डिजाइन के कारण हमारे दूसरी पीढ़ी के स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर ई-कॉमर्स वेबसाइट लेमॉल टॉप सेलर रहेंगे। दुनिया की पहली सीडीएलए प्रौद्योगिकी और आकर्षक कंटेंट मेंबरशिप कार्यक्रम के साथ यह फोन अतुलनीय है।"
 

28 जून को फ्लैश सेल में स्मार्टफोन खरीदने वालों को एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 फीसदी कैशबैक, 1,990 रुपये का ईयरफोन मुफ्त और 4,900 रुपये की लेईको मेंबरशिप मिलेगी। 28 जून को ले 2 की बिक्री दोपहर 12 बजे और ले मैक्स 2 की बिक्री दोपहर दो बजे शुरू होगी।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन ले 2 और ले मैक्स 2 लॉन्च किए थे। लेईको ले 2 एक बजट स्मार्टफोन है और यह 11,999 रुपये (3 जीबी रैम+32 जीबी स्टोरेज) में मिलेगा। लेईको ले मैक्स 2 की कीमत 22,999 रुपये से शुरू होगी। यह कीमत मैक्स 2 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 29,999 रुपये में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  2. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  4. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  8. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  9. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  10. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.