लेईको ले 2 और ले मैक्स 2 की पहली फ्लैश सेल आज

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2016 10:40 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको के ले 2 और ले मैक्स 2 स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल मंगलवार को आयोजित होगी। 11,999 रुपये वाला ले 2 और 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज से लैस ले मैक्स 2 स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट और लेमॉल के जरिए उपलब्ध होगा। याद रहे कि कंपनी ने हाल ही में अपनी ई-कॉमर्स वेबसाइट को भारत में लॉन्च किया था। ले 2 की फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे और ले मैक्स 2 की फ्लैश सेल दोपहर 2 बजे आयोजित की जाएगी।

28 जून को फ्लैश सेल में हैंडसेट खरीदने वाले यूज़र एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। इसके अलावा 1,990 रुपये का ले हेडफोन और लेईको मैंबरशिप भी मुफ्त दी जाएगी।

ये दोनों ही स्मार्टफोन पिछले साल लॉन्च किए गए लेईको ले 1 और लेईको ले मैक्स के अपग्रेड वेरिएंट हैं। इन फोन को अप्रैल महीने में ही चीन में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने चीन में इन दो हैंडसेट के साथ ले 2 प्रो को भी पेश किया था जिसे फिलहाल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।
 

याद दिला दें कि दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेंगे जिसके ऊपर इमोशन यूआई 5.6.01 स्किन दी गई है। दोनों फोन वीआर टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेंगे।
Advertisement

ले मैक्स 2 में (1440x2560 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.7 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले है। यह फोन फ्लैगशिप 64-बिट क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आता है। रैम 4/6 जीबी है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। ले मैक्स 2 में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर वाला रियर कैमरा दिया गया है। 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में दी गई 3100 एमएएच की बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन में 4जी एलटीई वाई-फाई 802.11 एसी/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर दिए गए हैं। ले मैक्स 2 स्मार्टफोन 32 /64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
Advertisement

लेईको ले 2 में (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई है। फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 3 जीबी रैम है और ग्राफिक्स के लिए माली जीपीयू है। डुअल-टोन एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ फीचर के साथ ले 2 में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। बैटरी 3000 एमएएच की है और कनेक्टिविटी फीचर ले मैक्स 2 की तरह ही हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.