लेईको ले 1एस ईको बजट फोन लॉन्च, 3 जीबी रैम व फिंगरप्रिंट सेंसर से है लैस

विज्ञापन
अभिनव लाल, अपडेटेड: 24 जून 2016 18:33 IST
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेईको ने अपना नया स्मार्टफोन ले 1एस ईको लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 10899 रुपये है, लेकिन ऑफर के तौर पर पहले 1 लाख हैंडसेट 9,999 रुपये में बेचे जाएंगे। इसके अलावा हैंडसेट के साथ लेईको कंटेंट मेंबरशिप 1 साल के लिए मुफ्त मिलेगी। इस मेंबरशिप की कीमत 4990 रुपये है।

लेईको ले 1एस ईको में 10 भारतीय भाषाओं के लिए सपोर्ट मौजूद रहेगा। पहली फ्लैश सेल ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12 मई को दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। इस दिन बिक्री के लिए 1 लाख हैंडसेट उपलब्ध होंगे।

इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 64 बिट ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। स्मार्टफोन फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस है। और फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।

लेईको ले 1एस ईको की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। और यह फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है। कंपनी ने सुपरचार्ज़ फ़ीचर के बारे में बताया है। इस फ़ीचर की मदद से मात्र 5 मिनट तक चार्ज़ करने पर फोन से 3.5 घंटे तक बातचीत की जा सकती है। ले 1एस ईको को चार्ज़ करने के लिए टाइप-सी पोर्ट का इस्तेमाल करना होगा।
Advertisement

भारतीय भाषाओं के सपोर्ट के लिए बात करें तो कंपनी ओटीए अपडेट के जरिए10 भाषाओं के लिए सपोर्ट मुहैया कराएगी। इनमें असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल और तेलुगू शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.