• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेईको सुपरफैन सेलः ले 2, ले मैक्स 2 और ले 1एस ईको स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफ़र

लेईको सुपरफैन सेलः ले 2, ले मैक्स 2 और ले 1एस ईको स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफ़र

लेईको सुपरफैन सेलः ले 2, ले मैक्स 2 और ले 1एस ईको स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ऑफ़र
विज्ञापन
चीनी ब्रांड लेईको के प्रोडक्ट खरीदने के लिए सोमवार का दिन बेहतरीन है। कंपनी 19 सितंबर को एक दिवसीय मेगा सेल आयोजित कर रही है। स्मार्टफोन व टेलीविजन के लिए यह विशेष सेल 19 सितंबर 2016 की मध्यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगा। सेल का आयोजन कंपनी की आधिकारिक रिटेल साइट लेमॉल के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी आयोजित किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि in.lemall.com पर एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल पर 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। अधिकतम कैशबैक 2,000 रुपये की होगी। यह ऑफर सिर्फ लेमॉल की वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैशबेक का ऑफर सिर्फ लेईको ले2 और लेईको ले मैक्स2 स्मार्टफोन के लिए है। गौर करने वाली बात है कि सेल के दौरान फ्लिपकार्ट वेबसाइट पर अतिरिक्त ऑफर भी मिल रहे हैं।

लेईको ले 2 स्मार्टफोन
लेमॉल वेबसाइट से खरीदने पर 3,000 रुपये का लेमॉल कूपन, एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी कैशबैक या 6 महीने के लिए बिना ब्याज ईएमआई, 2,000 रुपये का मेकमायट्रिप का गिफ्ट कार्ड और 4,900 रुपये की 1 साल की लेईको मेंबरशिप मिलेंगे।

फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों को एक्सचेंज ऑफर के तहत अतिरिक्त 10,000 रुपये की छूट, नामी क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10 फीसदी छूट,  2,000 रुपये का मेकमायट्रिप गिफ्ट कार्ड और 4,900 रुपये की 1 साल की लेईको मेंबरशिप मिलेंगे।

लेईको ले मैक्स 2
लेमॉल से खरीदारी करने पर 3,000 रुपये की छूट मिलेगी। एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड पर 10 फीसदी कैशबैक या 6 महीने के लिए बिना ब्याज ईएमआई का ऑफर मिलेगा। 1,990 रुपये का सीडीएलए ईयरफोन मुफ्त मिलेगा। 4,900 रुपये की 1 साल की लेईको मेंबरशिप के साथ 6,000 रुपये का मेकमायट्रिप का डिस्काउंड वाउचर भी दिया जा रहा है।

फ्लिपकार्ट पर यह स्मार्टफोन 19,998 रुपये में मिल रहा है, यानी 3,000 रुपये की छूट। नामी क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10 फीसदी छूट मिलेगी। 4,900 रुपये की 1 साल की लेईको मेंबरशिप मिलेगी।

लेईको ले 1एस ईको
इस स्मार्टफोन को 1,000 रुपये की छूट के साथ फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया है। नामी क्रेडिट और डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10 फीसदी छूट मिलेगी। 1,300 रुपये का ईयरफोन मुफ्त मिलेगा। मेकमायट्रिप का 1,000 रुपये का गिफ्टकार्ड भी मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर के तहत 8,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

इसके अलवा लेमॉल की वेबसाइट पर एक्सेसरी पर भी छूट मिल रही है। ब्लूटूथ हेडफोन, ब्लूटूथ स्पीकर और सीडीएलए टाइप सी ईयरफोन पर 500 रुपये की छूट दी जा रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »